पुत्र मोह में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: लता उसेंडी का तीखा हमला, पूछा- चैतन्य बघेल का पार्टी में पद क्या है?

Kondagaon, CG

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी ने कांग्रेस के हालिया प्रदर्शनों को पुत्र मोह की राजनीति करार दिया है। कोंडागांव में आयोजित प्रेस वार्ता में उसेंडी ने कांग्रेस से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के समर्थन में सड़कों पर उतरना, जिसका पार्टी में कोई आधिकारिक पद नहीं है, यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस केवल व्यक्तिगत हितों की रक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस संगठन केवल भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है, जबकि चैतन्य का पार्टी में कोई संवैधानिक या सांगठनिक दायित्व स्पष्ट नहीं है।

कोयला मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

प्रेसवार्ता के दौरान उसेंडी ने कोयला आवंटन से जुड़े पुराने फैसलों को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि 2010 में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने ही हसदेव अरण्य क्षेत्र को "नो-गो जोन" से हटाकर "गो एरिया" घोषित किया था।

लता ने यह भी आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच कई कोल परियोजनाओं के पक्ष में केंद्र को सिफारिशें भेजीं थीं, जिनमें गारे-पेलमा सेक्टर और महाजेंको कोलफील्ड जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब इन दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे कांग्रेस का दोहरा रवैया उजागर हो गया है।

भूपेश बघेल का पुराना बयान किया याद

लता उसेंडी ने कांग्रेस को घेरते हुए भूपेश बघेल के एक पुराने बयान की भी याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था, "कोल ब्लॉक का विरोध करने वाले लोग पहले अपने घरों की बिजली बंद करें।" इस पर तंज कसते हुए लता ने पूछा कि क्या कांग्रेस अब भी इसी सोच के साथ खड़ी है?

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लता उसेंडी के इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गई है और कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पुत्र मोह में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: लता उसेंडी का तीखा हमला, पूछा- चैतन्य बघेल का पार्टी में पद क्या है?

Kondagaon, CG

उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस संगठन केवल भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है, जबकि चैतन्य का पार्टी में कोई संवैधानिक या सांगठनिक दायित्व स्पष्ट नहीं है।

कोयला मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

प्रेसवार्ता के दौरान उसेंडी ने कोयला आवंटन से जुड़े पुराने फैसलों को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि 2010 में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने ही हसदेव अरण्य क्षेत्र को "नो-गो जोन" से हटाकर "गो एरिया" घोषित किया था।

लता ने यह भी आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच कई कोल परियोजनाओं के पक्ष में केंद्र को सिफारिशें भेजीं थीं, जिनमें गारे-पेलमा सेक्टर और महाजेंको कोलफील्ड जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब इन दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया गया है, जिससे कांग्रेस का दोहरा रवैया उजागर हो गया है।

भूपेश बघेल का पुराना बयान किया याद

लता उसेंडी ने कांग्रेस को घेरते हुए भूपेश बघेल के एक पुराने बयान की भी याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था, "कोल ब्लॉक का विरोध करने वाले लोग पहले अपने घरों की बिजली बंद करें।" इस पर तंज कसते हुए लता ने पूछा कि क्या कांग्रेस अब भी इसी सोच के साथ खड़ी है?

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लता उसेंडी के इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गई है और कांग्रेस की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-son-moh-congress-lata-who-took-to-the-streets/article-28457

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.