रेलवे में नौकरी का झांसा: फर्जी आईडी और वर्दी देकर की ₹3.25 लाख की ठगी, ड्यूटी पर पहुंचा तो खुला राज

Jabalpur, MP

इंजीनियरिंग के छात्र को रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर एक शातिर ठग ने सवा तीन लाख रुपये की ठगी कर डाली। छात्र को फर्जी इंटरव्यू, मेडिकल और नियुक्ति प्रक्रिया से गुजारते हुए उसे न केवल वर्दी दी गई, बल्कि एक नकली रेलवे आईडी कार्ड भी थमा दिया गया। लेकिन जब छात्र ट्रेनिंग के लिए ड्यूटी पर पहुंचा, तो सारा मामला फर्जी निकला।

मामला जबलपुर के धनवंतरी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां रहने वाले छात्र आदर्श पटेल को आरोपी राकेश सराठे ने नौकरी का झांसा दिया था। राकेश रिश्ते में छात्र का मामा लगता है और अक्सर उनके घर सिलाई का काम दिलवाने के बहाने आता-जाता था।

फर्जी अफसर, नकली मेडिकल और रेलवे गेस्ट हाउस का भ्रम

राकेश ने आदर्श को रेलवे के देवरी स्टेशन पर "क्लर्क" पद दिलाने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि इस पद के लिए अधिकारियों को पैसे देने होंगे और इसके एवज में ₹5 लाख मांगे। आदर्श की मां ने उस पर भरोसा करते हुए ₹3.25 लाख किश्तों में दे दिए।

इस भरोसे को पुख्ता करने के लिए राकेश ने आदर्श को रेलवे अस्पताल, भर्ती प्रकोष्ठ और गेस्ट हाउस तक घुमाया। यहां तक कि उसने एक महिला रेखा वर्मा से मिलवाया, जिसे उसने रेलवे बोर्ड की अधिकारी बताया। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने सिर्फ ₹5,000 लेकर यह नाटक किया था।

आईडी-वर्दी तक बनवाई, ड्यूटी पर पहुंचे तो टूटा सपना

आरोपी ने आदर्श को फर्जी आईडी कार्ड और वर्दी भी दी, जिस पर “कंप्यूटर प्रकोष्ठ, पमरे, सिविल लाइंस” अंकित था। ट्रेनिंग की तैयारी में जब आदर्श संबंधित रेलवे कार्यालय पहुंचा, तो अधिकारियों ने साफ किया कि न कोई नियुक्ति हुई है और न ही कोई वैकेंसी थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात आरोपी राकेश सराठे के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसके पास से रेलवे भर्ती से जुड़े फर्जी दस्तावेज और नकली आईडी कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले भी 2021 में इसी तरह की ठगी का मामला दर्ज है।

पुलिस ने महिला आरोपी रेखा वर्मा को भी हिरासत में ले लिया है और दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रेलवे में नौकरी का झांसा: फर्जी आईडी और वर्दी देकर की ₹3.25 लाख की ठगी, ड्यूटी पर पहुंचा तो खुला राज

Jabalpur, MP

मामला जबलपुर के धनवंतरी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां रहने वाले छात्र आदर्श पटेल को आरोपी राकेश सराठे ने नौकरी का झांसा दिया था। राकेश रिश्ते में छात्र का मामा लगता है और अक्सर उनके घर सिलाई का काम दिलवाने के बहाने आता-जाता था।

फर्जी अफसर, नकली मेडिकल और रेलवे गेस्ट हाउस का भ्रम

राकेश ने आदर्श को रेलवे के देवरी स्टेशन पर "क्लर्क" पद दिलाने का झांसा दिया। उसने दावा किया कि इस पद के लिए अधिकारियों को पैसे देने होंगे और इसके एवज में ₹5 लाख मांगे। आदर्श की मां ने उस पर भरोसा करते हुए ₹3.25 लाख किश्तों में दे दिए।

इस भरोसे को पुख्ता करने के लिए राकेश ने आदर्श को रेलवे अस्पताल, भर्ती प्रकोष्ठ और गेस्ट हाउस तक घुमाया। यहां तक कि उसने एक महिला रेखा वर्मा से मिलवाया, जिसे उसने रेलवे बोर्ड की अधिकारी बताया। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि महिला ने सिर्फ ₹5,000 लेकर यह नाटक किया था।

आईडी-वर्दी तक बनवाई, ड्यूटी पर पहुंचे तो टूटा सपना

आरोपी ने आदर्श को फर्जी आईडी कार्ड और वर्दी भी दी, जिस पर “कंप्यूटर प्रकोष्ठ, पमरे, सिविल लाइंस” अंकित था। ट्रेनिंग की तैयारी में जब आदर्श संबंधित रेलवे कार्यालय पहुंचा, तो अधिकारियों ने साफ किया कि न कोई नियुक्ति हुई है और न ही कोई वैकेंसी थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात आरोपी राकेश सराठे के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसके पास से रेलवे भर्ती से जुड़े फर्जी दस्तावेज और नकली आईडी कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले भी 2021 में इसी तरह की ठगी का मामला दर्ज है।

पुलिस ने महिला आरोपी रेखा वर्मा को भी हिरासत में ले लिया है और दोनों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-deception-of-the-job-in-the-railway-by-giving/article-28461

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.