लेनदेन के विवाद ने ली जान: चाची-भतीजे ने मिलकर युवती की गला घोंटकर की हत्या, तकिए से मुंह दबाकर सुनिश्चित की मौत

Sarangarh-Bilaigarh, CG

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 50 हजार रुपये के लेनदेन विवाद ने एक निर्दोष जान ले ली। 19 जुलाई की रात शहर के चौहानपारा में प्रमिला अजय (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

चाची-भतीजे की जोड़ी ने मिलकर युवती की बेरहमी से हत्या की।

तकिए से मुंह दबाकर, गला रस्सी से घोंटा गया

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतका प्रमिला अजय अपने किसी लेनदेन से जुड़े मामले में सरिता गोंडे के घर पहुंची थी। वहां पहले से मौजूद सरिता और उसका भतीजा अमित कुर्रे (32) पहले से ही विवाद को लेकर गुस्से में थे। बहस इतनी बढ़ गई कि सरिता ने तकिए से प्रमिला का मुंह दबाया, वहीं अमित ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। जब तक उसकी सांसें थमी नहीं, तब तक तकिए से मुंह दबाकर उसे मार डाला गया।

50 हजार रुपये और गिरवी रखी कार बना विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, सरिता गोंडे ने हाल ही में एक नई अर्टिका कार खरीदी थी, जिसे कुछ पैसों की जरूरत के चलते उसने सरसीवां निवासी एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था। इसी लेनदेन में 50 हजार रुपये का मामला फंसा था, जिसमें प्रमिला एक प्रमुख गवाह थी। इसी गवाही से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी जान ले ली।

NGO चलाती थी मृतका, चौहानपारा में हुई वारदात

प्रमिला मूल रूप से अंडोला थाना कोसीर क्षेत्र की रहने वाली थी और सारंगढ़ में एक NGO संचालित कर रही थी। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई थी और चौहानपारा में सरिता के मकान पर बातचीत करने गई थी, जहां उसकी जान ले ली गई।

पुलिस ने दोनों को दबोचा, मर्डर वेपन फॉरेंसिक जांच में

एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सरिता को मौके से ही पकड़ा गया, जबकि अमित वारदात के बाद कोरबा क्षेत्र में फरार था, जिसे ट्रेस कर गिरफ़्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और तकिया फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

हत्या का मामला दर्ज, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और साक्ष्य मिटाने की धारा 201 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लेनदेन के विवाद ने ली जान: चाची-भतीजे ने मिलकर युवती की गला घोंटकर की हत्या, तकिए से मुंह दबाकर सुनिश्चित की मौत

Sarangarh-Bilaigarh, CG

चाची-भतीजे की जोड़ी ने मिलकर युवती की बेरहमी से हत्या की।

तकिए से मुंह दबाकर, गला रस्सी से घोंटा गया

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतका प्रमिला अजय अपने किसी लेनदेन से जुड़े मामले में सरिता गोंडे के घर पहुंची थी। वहां पहले से मौजूद सरिता और उसका भतीजा अमित कुर्रे (32) पहले से ही विवाद को लेकर गुस्से में थे। बहस इतनी बढ़ गई कि सरिता ने तकिए से प्रमिला का मुंह दबाया, वहीं अमित ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। जब तक उसकी सांसें थमी नहीं, तब तक तकिए से मुंह दबाकर उसे मार डाला गया।

50 हजार रुपये और गिरवी रखी कार बना विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, सरिता गोंडे ने हाल ही में एक नई अर्टिका कार खरीदी थी, जिसे कुछ पैसों की जरूरत के चलते उसने सरसीवां निवासी एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था। इसी लेनदेन में 50 हजार रुपये का मामला फंसा था, जिसमें प्रमिला एक प्रमुख गवाह थी। इसी गवाही से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी जान ले ली।

NGO चलाती थी मृतका, चौहानपारा में हुई वारदात

प्रमिला मूल रूप से अंडोला थाना कोसीर क्षेत्र की रहने वाली थी और सारंगढ़ में एक NGO संचालित कर रही थी। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई थी और चौहानपारा में सरिता के मकान पर बातचीत करने गई थी, जहां उसकी जान ले ली गई।

पुलिस ने दोनों को दबोचा, मर्डर वेपन फॉरेंसिक जांच में

एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सरिता को मौके से ही पकड़ा गया, जबकि अमित वारदात के बाद कोरबा क्षेत्र में फरार था, जिसे ट्रेस कर गिरफ़्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और तकिया फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

हत्या का मामला दर्ज, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और साक्ष्य मिटाने की धारा 201 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-transaction-dispute-took-life-aunt-and-nephew-together-killed/article-28451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.