गंजबासौदा में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका और मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार

vidisha, MP

मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

 घटना मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर गली की बताई जा रही है। मृतक महिला और आरोपी दो महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और किराए पर मकान लेकर खुद को पति-पत्नी बताकर रह रहे थे।

पुलिस को घटना की सूचना सुबह मकान मालिक ने दी, जब उन्होंने नीचे के कमरे में मां-बेटी के शव देखे। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है, जो सोमवार रात हुआ था।

बड़ी बेटी बनी वारदात की चश्मदीद

घटना के वक्त मृतका की सात वर्षीय बड़ी बेटी तनु भी कमरे में मौजूद थी। वह सुरक्षित है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संजय वेदिया के मुताबिक, बच्ची के बयान इस मामले की सच्चाई उजागर करने में मदद कर सकते हैं। बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है।

पति-पत्नी बताकर लिया था किराया, चला रहा था बस

आरोपी की पहचान अनुज विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो ड्राइवर है और मूल रूप से महू गांव (सिरोंज) का निवासी है। अनुज ने किराए पर कमरा लेते समय खुद को रामसखी का पति बताया था। उसने मकान मालकिन को बताया था कि उसकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो उसके साथ और तीसरी बेटी नानी के घर रहती है।

मां-बेटी के शव सुबह मिले, तीसरी मंजिल पर थे मकान मालिक

मकान मालकिन शशि कुशवाहा ने बताया कि वह और उनके परिवार के लोग मकान की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। सोमवार रात उन्हें नीचे किसी विवाद की भनक नहीं लगी। मंगलवार सुबह जब वह नीचे आईं तो उन्होंने कमरे में मां-बेटी के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एसडीओपी ने दी जानकारी

एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि आरोपी अनुज की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता उसके पकड़े जाने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस बच्ची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गंजबासौदा में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका और मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरार

vidisha, MP

 घटना मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर गली की बताई जा रही है। मृतक महिला और आरोपी दो महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और किराए पर मकान लेकर खुद को पति-पत्नी बताकर रह रहे थे।

पुलिस को घटना की सूचना सुबह मकान मालिक ने दी, जब उन्होंने नीचे के कमरे में मां-बेटी के शव देखे। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है, जो सोमवार रात हुआ था।

बड़ी बेटी बनी वारदात की चश्मदीद

घटना के वक्त मृतका की सात वर्षीय बड़ी बेटी तनु भी कमरे में मौजूद थी। वह सुरक्षित है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संजय वेदिया के मुताबिक, बच्ची के बयान इस मामले की सच्चाई उजागर करने में मदद कर सकते हैं। बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है।

पति-पत्नी बताकर लिया था किराया, चला रहा था बस

आरोपी की पहचान अनुज विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो ड्राइवर है और मूल रूप से महू गांव (सिरोंज) का निवासी है। अनुज ने किराए पर कमरा लेते समय खुद को रामसखी का पति बताया था। उसने मकान मालकिन को बताया था कि उसकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो उसके साथ और तीसरी बेटी नानी के घर रहती है।

मां-बेटी के शव सुबह मिले, तीसरी मंजिल पर थे मकान मालिक

मकान मालकिन शशि कुशवाहा ने बताया कि वह और उनके परिवार के लोग मकान की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। सोमवार रात उन्हें नीचे किसी विवाद की भनक नहीं लगी। मंगलवार सुबह जब वह नीचे आईं तो उन्होंने कमरे में मां-बेटी के शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एसडीओपी ने दी जानकारी

एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि आरोपी अनुज की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता उसके पकड़े जाने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल पुलिस बच्ची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heartbreaking-incident-in-ganjbasoda-girlfriend-and-innocent-girl-strangled-to/article-28445

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.