बैतूल में मासूम की दर्दनाक मौत: स्कूल छोड़ खेत गया था बच्चा, नदी में डूबने से हुई जानलेवा घटना

Betul, MP

मध्य प्रदेश के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र स्थित हनोटिया गांव में सोमवार को एक 10 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिजीत नवड़े के रूप में हुई है, जो कक्षा पांचवीं का छात्र था।

घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूल न जाकर सीधे अपने पिता के पास खेत चला गया था।

खेत के पास बह रही नदी में खेलते हुए फिसला अभिजीत

सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अभिजीत अपने पिता भीमराव नवड़े के साथ खेत में मौजूद था। खेत के पास से ही एक नदी बहती है, जिसमें खेलते समय वह अचानक फिसलकर डूब गया। उस वक्त उसके पिता खेत में खाद डालने में व्यस्त थे और उन्हें कुछ देर तक बेटे की भनक नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद जब अभिजीत नजर नहीं आया, तो उन्होंने खोज शुरू की।

नदी में मिला मासूम का शव, परिजन सदमे में

काफी तलाश के बाद बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल बैतूल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तीन बच्चों में मंझला था अभिजीत

अभिजीत तीन भाई-बहनों में मंझला था। उसका एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। परिजन बताते हैं कि वह सुबह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन रास्ता बदलकर सीधे पिता के पास खेत पहुंच गया। वहां बच्चों से दूर अकेले खेलने के दौरान यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

बैतूल बाजार टीआई के निर्देशन में जांच अधिकारी माखन पाल द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटनावश डूबने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में मासूम की दर्दनाक मौत: स्कूल छोड़ खेत गया था बच्चा, नदी में डूबने से हुई जानलेवा घटना

Betul, MP

घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूल न जाकर सीधे अपने पिता के पास खेत चला गया था।

खेत के पास बह रही नदी में खेलते हुए फिसला अभिजीत

सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अभिजीत अपने पिता भीमराव नवड़े के साथ खेत में मौजूद था। खेत के पास से ही एक नदी बहती है, जिसमें खेलते समय वह अचानक फिसलकर डूब गया। उस वक्त उसके पिता खेत में खाद डालने में व्यस्त थे और उन्हें कुछ देर तक बेटे की भनक नहीं लगी। करीब एक घंटे बाद जब अभिजीत नजर नहीं आया, तो उन्होंने खोज शुरू की।

नदी में मिला मासूम का शव, परिजन सदमे में

काफी तलाश के बाद बच्चे का शव नदी से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल बैतूल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तीन बच्चों में मंझला था अभिजीत

अभिजीत तीन भाई-बहनों में मंझला था। उसका एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। परिजन बताते हैं कि वह सुबह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन रास्ता बदलकर सीधे पिता के पास खेत पहुंच गया। वहां बच्चों से दूर अकेले खेलने के दौरान यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

बैतूल बाजार टीआई के निर्देशन में जांच अधिकारी माखन पाल द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटनावश डूबने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-painful-death-of-an-innocent-in-betul-left-school/article-28447

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.