एमपी बनेगा डेटा सेंटर्स का गढ़, सीएम ने विदेश दौरे से लौटकर की अहम कैबिनेट बैठक

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पेन और दुबई दौरे से लौटने के बाद सोमवार को मंत्रालय में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी निवेश यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों से मंत्रिपरिषद को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेश दौरे के दौरान उन्होंने डेटा सेंटर्स की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया, जिससे प्रेरित होकर प्रदेश में विश्वसनीय और अत्याधुनिक डेटा सेंटर्स स्थापित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस पहल से प्रदेश को तकनीकी दृष्टि से सशक्त और डेटा-सक्षम राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नीति निर्माता और शोधकर्ता भी इस योजना से जुड़ेंगे।

464 करोड़ से होगा गांधी सागर जल विद्युत गृह का आधुनिकीकरण

कैबिनेट में गांधी सागर जल विद्युत गृह के 40 वर्ष पुराने संयंत्र के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी गई है। कुल 464 करोड़ रुपये की लागत से इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिसमें सरकार 30% राशि वहन करेगी, जबकि शेष लोन से जुटाई जाएगी। यह परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की क्षमता को बढ़ाएगी।

सौर ऊर्जा को लेकर सीधी अपील

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो लोग बिजली दरों से परेशान हैं, वे पीएम सोलर सूर्यघर योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाएं। इससे सस्ती बिजली के साथ आय का स्रोत भी तैयार होगा।

उज्जैन व्यापार मेले में ऑटो सेक्टर को राहत

उज्जैन में आयोजित होने वाले व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर को 50% की विशेष छूट देने की घोषणा की गई है। यह सुविधा पहले ग्वालियर में लागू की जा चुकी है।

खाद आपूर्ति को लेकर सीएम सख्त

मुख्यमंत्री ने बोनी के मौसम में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मंत्रियों से अपने प्रभार वाले जिलों में खाद वितरण पर सख्ती से निगरानी रखने को कहा। नकली खाद की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की बात भी कही गई।

पचमढ़ी बनेगा बायोस्फीयर रिजर्व, पर्यटन को बढ़ावा

पचमढ़ी क्षेत्र को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है। राज्य सरकार अब जैव विविधता, टाइगर रिजर्व और इको-टूरिज्म के विकास पर विशेष ध्यान देगी।

विदेश यात्रा से 11,119 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पेन और दुबई यात्रा के दौरान कुल 11,119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 14,500 नए रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्पेन की कृषि और उद्यानिकी तकनीक को अपनाने के लिए प्रदेश के किसानों का अध्ययन दल भेजा जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी बनेगा डेटा सेंटर्स का गढ़, सीएम ने विदेश दौरे से लौटकर की अहम कैबिनेट बैठक

Bhopal, MP

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी निवेश यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों से मंत्रिपरिषद को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विदेश दौरे के दौरान उन्होंने डेटा सेंटर्स की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया, जिससे प्रेरित होकर प्रदेश में विश्वसनीय और अत्याधुनिक डेटा सेंटर्स स्थापित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस पहल से प्रदेश को तकनीकी दृष्टि से सशक्त और डेटा-सक्षम राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नीति निर्माता और शोधकर्ता भी इस योजना से जुड़ेंगे।

464 करोड़ से होगा गांधी सागर जल विद्युत गृह का आधुनिकीकरण

कैबिनेट में गांधी सागर जल विद्युत गृह के 40 वर्ष पुराने संयंत्र के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी गई है। कुल 464 करोड़ रुपये की लागत से इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिसमें सरकार 30% राशि वहन करेगी, जबकि शेष लोन से जुटाई जाएगी। यह परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की क्षमता को बढ़ाएगी।

सौर ऊर्जा को लेकर सीधी अपील

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो लोग बिजली दरों से परेशान हैं, वे पीएम सोलर सूर्यघर योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाएं। इससे सस्ती बिजली के साथ आय का स्रोत भी तैयार होगा।

उज्जैन व्यापार मेले में ऑटो सेक्टर को राहत

उज्जैन में आयोजित होने वाले व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर को 50% की विशेष छूट देने की घोषणा की गई है। यह सुविधा पहले ग्वालियर में लागू की जा चुकी है।

खाद आपूर्ति को लेकर सीएम सख्त

मुख्यमंत्री ने बोनी के मौसम में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मंत्रियों से अपने प्रभार वाले जिलों में खाद वितरण पर सख्ती से निगरानी रखने को कहा। नकली खाद की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की बात भी कही गई।

पचमढ़ी बनेगा बायोस्फीयर रिजर्व, पर्यटन को बढ़ावा

पचमढ़ी क्षेत्र को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया है। राज्य सरकार अब जैव विविधता, टाइगर रिजर्व और इको-टूरिज्म के विकास पर विशेष ध्यान देगी।

विदेश यात्रा से 11,119 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पेन और दुबई यात्रा के दौरान कुल 11,119 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 14,500 नए रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि स्पेन की कृषि और उद्यानिकी तकनीक को अपनाने के लिए प्रदेश के किसानों का अध्ययन दल भेजा जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-will-become-mp-to-become-a-stronghold-of-data/article-28443

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.