आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला : फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले स्कूल संचालक सहित 4 गिरफ्तार

Balrampur, CG

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी अंकसूची तैयार करवाने के आरोप में एक निजी स्कूल संचालक, उसके पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले भर्ती में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने वाली चार महिलाओं को भी सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

कैसे खुला घोटाला

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2024-25 की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर तक पहुंची थी। जांच कमेटी गठित होने पर सामने आया कि कई चयनित सहायिकाओं के कक्षा आठवीं की मार्कशीट फर्जी थीं। इन फर्जी प्रमाणपत्रों में स्कूल संचालक के नाबालिग बेटे के हस्ताक्षर हेडमास्टर के नाम से किए गए थे।

पहले महिलाएं गिरफ्तार, अब जालसाजी का जाल टूटा

जांच के बाद पुलिस ने 24 जुलाई को भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाली चार महिलाओं — अरमाना, रिजवाना, प्रियंका यादव और सुशीला सिंह — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस फर्जीवाड़े की असली कड़ी तक पहुंचते हुए पुलिस ने अजीजी पब्लिक स्कूल संचालक शमसुद्दीन अंसारी (50), उसका बेटा आबिद अंसारी (22), उमाशंकर पैकरा (30) और शिवनारायण रवि (30) को पकड़ा है।

नाबालिग उम्र में हेडमास्टर के दस्तखत

चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2015-16 सत्र की अंकसूचियों पर हेडमास्टर के नाम से आबिद अंसारी के हस्ताक्षर पाए गए। उस समय उसकी उम्र मात्र 13 साल थी। इससे स्पष्ट है कि पूरी प्रक्रिया सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़े के लिए की गई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

शंकरगढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी आबिद अंसारी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला : फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले स्कूल संचालक सहित 4 गिरफ्तार

Balrampur, CG

इससे पहले भर्ती में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने वाली चार महिलाओं को भी सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

कैसे खुला घोटाला

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2024-25 की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर तक पहुंची थी। जांच कमेटी गठित होने पर सामने आया कि कई चयनित सहायिकाओं के कक्षा आठवीं की मार्कशीट फर्जी थीं। इन फर्जी प्रमाणपत्रों में स्कूल संचालक के नाबालिग बेटे के हस्ताक्षर हेडमास्टर के नाम से किए गए थे।

पहले महिलाएं गिरफ्तार, अब जालसाजी का जाल टूटा

जांच के बाद पुलिस ने 24 जुलाई को भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाली चार महिलाओं — अरमाना, रिजवाना, प्रियंका यादव और सुशीला सिंह — को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस फर्जीवाड़े की असली कड़ी तक पहुंचते हुए पुलिस ने अजीजी पब्लिक स्कूल संचालक शमसुद्दीन अंसारी (50), उसका बेटा आबिद अंसारी (22), उमाशंकर पैकरा (30) और शिवनारायण रवि (30) को पकड़ा है।

नाबालिग उम्र में हेडमास्टर के दस्तखत

चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2015-16 सत्र की अंकसूचियों पर हेडमास्टर के नाम से आबिद अंसारी के हस्ताक्षर पाए गए। उस समय उसकी उम्र मात्र 13 साल थी। इससे स्पष्ट है कि पूरी प्रक्रिया सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़े के लिए की गई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

शंकरगढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी आबिद अंसारी से पुलिस रिमांड पर पूछताछ कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/anganwadi-recruitment-scam-arrested-4-including-school-operators-who-made/article-31609

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.