भालू की मौत पर जीपीएम में बीट गार्ड सस्पेंड, डिप्टी रेंजर को मिला कारण बताओ नोटिस

Raipur, CG

जांच के दौरान पता चला कि भालू की मौत उम्र ज्यादा होने के चलते हुई है.

बीते दिनों मरवाही वन मंडल के उसाड़ बीट में मृत भालू का शरीर वन विभाग को मिला था. शव की हालत काफी खराब थी. भालू की मौत के बाद नाराज वन विभाग ने सबसे पहले बीट गार्ड को सस्पेंड कर दिया है. बीट गार्ड पर गाज गिरने के बाद वन विभाग के अफसरों ने डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीएफओ मरवाही ने इस मामले में जवाब तलब किया है.

भालू की मौत के बाद एक्शन में डीएफओ: कहा जा रहा है कि भालू की मौत की जानकारी देर से मिलने और कार्रवाई में लेट लतीफी के चलते ये गाज गिरी है. फॉरेंसिक और जांच के बाद ये पता चला है कि भालू की उम्र काफी ज्यादा थी. उम्र ज्यादा होने के चलते भालू की ये स्वभाविक मौत थी. भालू का जब शव मिला तो वो करीब दस दिन पुराना शव था. भालू के शिकार की भी आशंका जताई जा रही थी. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हुई.

भालू का शव क्षत-विक्षत हालत में था देखने में जरूर कुछ अंग दिखाई नहीं दे रहे थे पर फोरेंसिक टीम और विशेषज्ञों ने जब मौके पर जाकर देखा और जांच की तो सभी अंग मौके से कलेक्ट कर लिया गया - रौनक गोयल, डीएफओ

भालू की हुई थी सामान्य मौत: फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके का मुआयना किया. एक्सपर्ट टीम ने बताया कि भालू की मौत शिकार की वजह से नहीं हुई है.भालू की मौत स्वाभाविक मौत है. भालू के शव मिलने की जानकारी देरी से आने के चलते मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसाड़ बीट के बीटगार्ड राकेश कुमार पंकज को सस्पेंड कर दिया है. जबकि डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को कारण बतलाओ नोटिस जारी किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भालू की मौत पर जीपीएम में बीट गार्ड सस्पेंड, डिप्टी रेंजर को मिला कारण बताओ नोटिस

Raipur, CG

बीते दिनों मरवाही वन मंडल के उसाड़ बीट में मृत भालू का शरीर वन विभाग को मिला था. शव की हालत काफी खराब थी. भालू की मौत के बाद नाराज वन विभाग ने सबसे पहले बीट गार्ड को सस्पेंड कर दिया है. बीट गार्ड पर गाज गिरने के बाद वन विभाग के अफसरों ने डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीएफओ मरवाही ने इस मामले में जवाब तलब किया है.

भालू की मौत के बाद एक्शन में डीएफओ: कहा जा रहा है कि भालू की मौत की जानकारी देर से मिलने और कार्रवाई में लेट लतीफी के चलते ये गाज गिरी है. फॉरेंसिक और जांच के बाद ये पता चला है कि भालू की उम्र काफी ज्यादा थी. उम्र ज्यादा होने के चलते भालू की ये स्वभाविक मौत थी. भालू का जब शव मिला तो वो करीब दस दिन पुराना शव था. भालू के शिकार की भी आशंका जताई जा रही थी. फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हुई.

भालू का शव क्षत-विक्षत हालत में था देखने में जरूर कुछ अंग दिखाई नहीं दे रहे थे पर फोरेंसिक टीम और विशेषज्ञों ने जब मौके पर जाकर देखा और जांच की तो सभी अंग मौके से कलेक्ट कर लिया गया - रौनक गोयल, डीएफओ

भालू की हुई थी सामान्य मौत: फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके का मुआयना किया. एक्सपर्ट टीम ने बताया कि भालू की मौत शिकार की वजह से नहीं हुई है.भालू की मौत स्वाभाविक मौत है. भालू के शव मिलने की जानकारी देरी से आने के चलते मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसाड़ बीट के बीटगार्ड राकेश कुमार पंकज को सस्पेंड कर दिया है. जबकि डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को कारण बतलाओ नोटिस जारी किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/beat-guard-suspended-deputy-ranger-received-a-show-cause-notice/article-12356

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.