छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ी, ईडी जल्द पेश कर सकती है चालान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह आदेश दिया। संभावना है कि ईडी 15 सितंबर को ही उनके खिलाफ चालान पेश कर दे।

गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था और वे पिछले दो महीने से जेल में हैं।

ईडी का दावा: 16.70 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि शराब घोटाले से अर्जित काले धन का बड़ा हिस्सा चैतन्य बघेल तक पहुंचा। जांच में सामने आया है कि 16.70 करोड़ रुपए उनके प्रोजेक्ट्स और कंपनियों में इन्वेस्ट किए गए। इस रकम को वैध दिखाने के लिए फर्जी निवेश और नकली ट्रांजेक्शन का सहारा लिया गया।

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैक मनी को रियल एस्टेट सेक्टर में लगाया गया। बघेल की कंपनी विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में लगभग 13–15 करोड़ की वास्तविक लागत दिखाई गई, जबकि रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ ही दर्शाए गए।

फर्जी फ्लैट खरीद-फरोख्त और कैश ट्रांजेक्शन

जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लो ने अपने कर्मचारियों के नाम पर 19 फ्लैट खरीदे, जबकि भुगतान खुद किया। यह सभी ट्रांजेक्शन एक ही दिन में पूरे किए गए थे।
इसी तरह, एक भिलाई ज्वेलर ने चैतन्य बघेल की कंपनियों को 5 करोड़ का कथित लोन दिया और बाद में उन्हीं की कंपनी से 80 लाख के प्लॉट खरीद लिए। ईडी का कहना है कि यह घोटाले का पैसा था, जिसे बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए वैध बनाने की कोशिश की गई।

फ्रंट कंपनियों का इस्तेमाल

एजेंसी का दावा है कि घोटाले की रकम को छिपाने के लिए कई फ्रंट कंपनियों और व्यक्तियों का उपयोग किया गया। यह पैसा विभिन्न फर्मों के जरिए घुमाकर अंततः बघेल डेवलपर्स तक पहुंचाया गया।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

ईडी की जांच में सामने आया है कि पूर्व भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आबकारी विभाग और कारोबारी गठजोड़ के माध्यम से 2000 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया गया। इसमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की रिमांड 15 सितंबर तक बढ़ी, ईडी जल्द पेश कर सकती है चालान

Raipur, CG

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह आदेश दिया। संभावना है कि ईडी 15 सितंबर को ही उनके खिलाफ चालान पेश कर दे।

गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था और वे पिछले दो महीने से जेल में हैं।

ईडी का दावा: 16.70 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि शराब घोटाले से अर्जित काले धन का बड़ा हिस्सा चैतन्य बघेल तक पहुंचा। जांच में सामने आया है कि 16.70 करोड़ रुपए उनके प्रोजेक्ट्स और कंपनियों में इन्वेस्ट किए गए। इस रकम को वैध दिखाने के लिए फर्जी निवेश और नकली ट्रांजेक्शन का सहारा लिया गया।

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैक मनी को रियल एस्टेट सेक्टर में लगाया गया। बघेल की कंपनी विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट (बघेल डेवलपर्स) में लगभग 13–15 करोड़ की वास्तविक लागत दिखाई गई, जबकि रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ ही दर्शाए गए।

फर्जी फ्लैट खरीद-फरोख्त और कैश ट्रांजेक्शन

जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लो ने अपने कर्मचारियों के नाम पर 19 फ्लैट खरीदे, जबकि भुगतान खुद किया। यह सभी ट्रांजेक्शन एक ही दिन में पूरे किए गए थे।
इसी तरह, एक भिलाई ज्वेलर ने चैतन्य बघेल की कंपनियों को 5 करोड़ का कथित लोन दिया और बाद में उन्हीं की कंपनी से 80 लाख के प्लॉट खरीद लिए। ईडी का कहना है कि यह घोटाले का पैसा था, जिसे बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए वैध बनाने की कोशिश की गई।

फ्रंट कंपनियों का इस्तेमाल

एजेंसी का दावा है कि घोटाले की रकम को छिपाने के लिए कई फ्रंट कंपनियों और व्यक्तियों का उपयोग किया गया। यह पैसा विभिन्न फर्मों के जरिए घुमाकर अंततः बघेल डेवलपर्स तक पहुंचाया गया।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

ईडी की जांच में सामने आया है कि पूर्व भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में आबकारी विभाग और कारोबारी गठजोड़ के माध्यम से 2000 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया गया। इसमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-liquor-scam-bhupesh-baghels-son-chaitanyas-remand-increased-ed/article-32543

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.