शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम किया

Shivpuri,MP

शनिवार सुबह जिला अस्पताल में सीने में दर्द की शिकायत लेकर लाए गए 38 वर्षीय राजू जाटव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए।

परिजन का आरोप: इलाज में देरी

राजू जाटव रन्नौद तहसील के ठाटी गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी सुमन जाटव ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि अस्पताल में लगभग डेढ़ घंटे तक पति का कोई इलाज नहीं किया गया। जब उनकी स्थिति बिगड़ी, तब उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही गई, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

दलित होने के कारण अनदेखी का आरोप

सुमन जाटव ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि उनके पति को दलित और गरीब होने के कारण गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सड़क जाम और प्रशासन की समझाइश

मौत के बाद परिजन ने शव को अस्पताल गेट पर रखा और सड़क पर बैठ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ और तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। तहसीलदार ने मृतक की पत्नी से लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया।

तत्काल सहायता और शव का अंतिम संस्कार

प्रशासन ने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मृतक परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद परिजन शव को एम्बुलेंस से गांव ले गए।

डॉक्टरों का पक्ष

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन परिजन रेफर के लिए तैयार नहीं हुए। डॉक्टरों ने दावा किया कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम किया

Shivpuri,MP

इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए।

परिजन का आरोप: इलाज में देरी

राजू जाटव रन्नौद तहसील के ठाटी गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी सुमन जाटव ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि अस्पताल में लगभग डेढ़ घंटे तक पति का कोई इलाज नहीं किया गया। जब उनकी स्थिति बिगड़ी, तब उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही गई, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

दलित होने के कारण अनदेखी का आरोप

सुमन जाटव ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि उनके पति को दलित और गरीब होने के कारण गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सड़क जाम और प्रशासन की समझाइश

मौत के बाद परिजन ने शव को अस्पताल गेट पर रखा और सड़क पर बैठ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ और तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। तहसीलदार ने मृतक की पत्नी से लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया।

तत्काल सहायता और शव का अंतिम संस्कार

प्रशासन ने रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मृतक परिवार को तत्काल सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद परिजन शव को एम्बुलेंस से गांव ले गए।

डॉक्टरों का पक्ष

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन परिजन रेफर के लिए तैयार नहीं हुए। डॉक्टरों ने दावा किया कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-death-of-the-patient-in-shivpuri-district-hospital/article-32539

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.