Asia Cup Hockey 2025: भारत ने चीन को 7-0 से हराया, रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Sports Desk

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है।

सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने चीन को एकतरफा अंदाज में 7-0 से हराया। इसके साथ ही भारत रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का फाइनल खेलेगा। खिताबी मुकाबले में उसका सामना सबसे ज्यादा 5 बार विजेता रही साउथ कोरिया से होगा।

टूर्नामेंट में अपराजित भारत

टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा। पूल स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-4 में पहुंची और 3 मैचों में 2 जीत व 1 ड्रॉ के साथ 7 अंक हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की। खास बात यह रही कि भारत टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारा।

चीन पर जबरदस्त आक्रामक खेल

मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। सिर्फ 7 मिनट में शैलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 18वें मिनट में मंदीप सिंह ने बढ़त 3-0 कर दी।
दूसरे हाफ में भारत ने और दम दिखाया। राजकुमार पाल और सुखजीत सिंह ने लगातार दो गोल दागे, जबकि अभिषेक ने अंतिम पलों में दो और गोल कर भारत की जीत को 7-0 पर सील कर दिया।

कोरिया से फाइनल में टक्कर

भारत का सामना अब साउथ कोरिया से होगा। सुपर-4 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में एंट्री की।
एशिया कप के इतिहास में कोरिया 5 बार और भारत 3 बार विजेता रहा है। यह चौथी बार होगा जब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। अभी तक का रिकॉर्ड 2-1 से कोरिया के पक्ष में है। इस बार भारत के पास हिसाब बराबर करने और चौथी बार एशियाई चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।

Asia Cup Hockey 2025,

India vs China,

India vs Korea Final,

Indian Hockey Team,

Rajgir Hockey Tournament

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

Asia Cup Hockey 2025: भारत ने चीन को 7-0 से हराया, रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Sports Desk

सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने चीन को एकतरफा अंदाज में 7-0 से हराया। इसके साथ ही भारत रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप का फाइनल खेलेगा। खिताबी मुकाबले में उसका सामना सबसे ज्यादा 5 बार विजेता रही साउथ कोरिया से होगा।

टूर्नामेंट में अपराजित भारत

टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा। पूल स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-4 में पहुंची और 3 मैचों में 2 जीत व 1 ड्रॉ के साथ 7 अंक हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की। खास बात यह रही कि भारत टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारा।

चीन पर जबरदस्त आक्रामक खेल

मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। सिर्फ 7 मिनट में शैलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 18वें मिनट में मंदीप सिंह ने बढ़त 3-0 कर दी।
दूसरे हाफ में भारत ने और दम दिखाया। राजकुमार पाल और सुखजीत सिंह ने लगातार दो गोल दागे, जबकि अभिषेक ने अंतिम पलों में दो और गोल कर भारत की जीत को 7-0 पर सील कर दिया।

कोरिया से फाइनल में टक्कर

भारत का सामना अब साउथ कोरिया से होगा। सुपर-4 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में एंट्री की।
एशिया कप के इतिहास में कोरिया 5 बार और भारत 3 बार विजेता रहा है। यह चौथी बार होगा जब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। अभी तक का रिकॉर्ड 2-1 से कोरिया के पक्ष में है। इस बार भारत के पास हिसाब बराबर करने और चौथी बार एशियाई चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।

Asia Cup Hockey 2025,

India vs China,

India vs Korea Final,

Indian Hockey Team,

Rajgir Hockey Tournament

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/asia-cup-hockey-2025-india-defeated-china-7-0-team-india/article-32555

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.