पुलिसकर्मी ने किया 'लव-जिहाद' का खेल: नाम बदलकर हिंदू लड़की से दोस्ती, शादी के बाद दूसरी शादी भी रचाई

Khandwa, MP

On

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मुस्लिम पुलिसकर्मी द्वारा हिंदू लड़की के साथ धोखा देने का मामला सामने आया है। आरोपी आरक्षक मुबारिक शेख ने नाम बदलकर सोशल मीडिया पर दोस्ती की, पहचान छुपाने के बाद शादी की और फिर दूसरी युवती से भी निकाह रचा लिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामला झाबुआ थाने से खंडवा थाने को सौंपा गया है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती

2014 में जब पीड़िता पढ़ाई कर रही थी, तब मुबारिक शेख खंडवा पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्होंने अपने नाम को अनिल सोलंकी बताया और सोशल मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती बढ़ाई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हुआ। पहचान उजागर होने के बाद 2020 में दोनों ने अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी के समक्ष शादी भी की।

धोखे में रखकर दूसरी शादी

शादी के बाद करीब दो साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन इसके बाद मुबारिक शेख ने पीड़िता को बिना बताए मुस्लिम समाज में दूसरी शादी कर ली। उसके दो बच्चे भी हैं। शुरुआत में मुबारिक ने लड़की के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई और खाना खर्चा दिया, लेकिन बाद में उसने यह जिम्मेदारी भी छोड़ दी। पीड़िता के अनुसार, जब वह दो माह की गर्भवती थी, तब दबाव बनाकर उसका गर्भपात कराया गया।

परिवार से भी मिली धमकियाँ

पीड़िता ने मुबारिक के परिवार वालों से भी बात की, लेकिन वे भी उसे धमकाने लगे। निराश होकर उसने झाबुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब यह मामला खंडवा पुलिस को भेज दिया गया है। लड़की न्याय की मांग कर रही है और आरोप लगा रही है कि मुबारिक ने उसके साथ धोखा किया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

पुलिसकर्मी ने किया 'लव-जिहाद' का खेल: नाम बदलकर हिंदू लड़की से दोस्ती, शादी के बाद दूसरी शादी भी रचाई

Khandwa, MP

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती

2014 में जब पीड़िता पढ़ाई कर रही थी, तब मुबारिक शेख खंडवा पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्होंने अपने नाम को अनिल सोलंकी बताया और सोशल मीडिया के जरिए लड़की से दोस्ती बढ़ाई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हुआ। पहचान उजागर होने के बाद 2020 में दोनों ने अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी के समक्ष शादी भी की।

धोखे में रखकर दूसरी शादी

शादी के बाद करीब दो साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन इसके बाद मुबारिक शेख ने पीड़िता को बिना बताए मुस्लिम समाज में दूसरी शादी कर ली। उसके दो बच्चे भी हैं। शुरुआत में मुबारिक ने लड़की के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई और खाना खर्चा दिया, लेकिन बाद में उसने यह जिम्मेदारी भी छोड़ दी। पीड़िता के अनुसार, जब वह दो माह की गर्भवती थी, तब दबाव बनाकर उसका गर्भपात कराया गया।

परिवार से भी मिली धमकियाँ

पीड़िता ने मुबारिक के परिवार वालों से भी बात की, लेकिन वे भी उसे धमकाने लगे। निराश होकर उसने झाबुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब यह मामला खंडवा पुलिस को भेज दिया गया है। लड़की न्याय की मांग कर रही है और आरोप लगा रही है कि मुबारिक ने उसके साथ धोखा किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/policeman-changed-the-name-of-love-jahad-to-make-a-second/article-22052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.