सुशासन तिहार: डिप्टी सीएम ने जनता से किया संवाद, 70 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Mungeli, CG

On

लोरमी में आयोजित सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।

इस दौरान आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ों लाभार्थियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत सहायता सामग्री प्रदान की गई। शिविर में 70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता दोहराई।

लाभार्थियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

समाधान शिविर के माध्यम से कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से लाभ वितरित किए गए। पाँच परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियाँ, सात नागरिकों को राशन कार्ड, चार बच्चों को एमआर किट व बुक मैग्नीफायर, पाँच श्रमिकों को श्रम कार्ड तथा पाँच किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चार महिलाओं को नोनी सुरक्षा योजना के बॉन्ड पेपर, छह लोगों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, तीन युवाओं को लर्निंग लाइसेंस तथा तीन नागरिकों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।

“जनता की चौखट तक पहुंच रहा है शासन” - अरुण साव

डिप्टी सीएम साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार, जनता की समस्याओं के समाधान का पर्व है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते 18 महीनों में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 15 किस्तों का वितरण भी हो चुका है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जागरूकता का आह्वान

उप मुख्यमंत्री ने लोगों से आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने और 5 लाख रुपये तक की नि:शुल्क इलाज सुविधा का लाभ लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने पीएम आवास योजना के अंतर्गत भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

“जनभागीदारी ही असली सुशासन” - कलेक्टर कुंदन कुमार

इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि सुशासन का सार है पारदर्शिता, जनभागीदारी और समयबद्ध समाधान। उन्होंने बताया कि लोरमी क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को लेकर कई योजनाएं मंजूर की गई हैं। उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल संरक्षण, शिक्षा में भागीदारी और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ लेने की अपील की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ अभिनव कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

सुशासन तिहार: डिप्टी सीएम ने जनता से किया संवाद, 70 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Mungeli, CG

इस दौरान आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ों लाभार्थियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत सहायता सामग्री प्रदान की गई। शिविर में 70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता दोहराई।

लाभार्थियों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

समाधान शिविर के माध्यम से कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से लाभ वितरित किए गए। पाँच परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियाँ, सात नागरिकों को राशन कार्ड, चार बच्चों को एमआर किट व बुक मैग्नीफायर, पाँच श्रमिकों को श्रम कार्ड तथा पाँच किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चार महिलाओं को नोनी सुरक्षा योजना के बॉन्ड पेपर, छह लोगों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, तीन युवाओं को लर्निंग लाइसेंस तथा तीन नागरिकों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।

“जनता की चौखट तक पहुंच रहा है शासन” - अरुण साव

डिप्टी सीएम साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार, जनता की समस्याओं के समाधान का पर्व है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते 18 महीनों में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 15 किस्तों का वितरण भी हो चुका है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जागरूकता का आह्वान

उप मुख्यमंत्री ने लोगों से आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने और 5 लाख रुपये तक की नि:शुल्क इलाज सुविधा का लाभ लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने पीएम आवास योजना के अंतर्गत भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

“जनभागीदारी ही असली सुशासन” - कलेक्टर कुंदन कुमार

इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि सुशासन का सार है पारदर्शिता, जनभागीदारी और समयबद्ध समाधान। उन्होंने बताया कि लोरमी क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को लेकर कई योजनाएं मंजूर की गई हैं। उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल संरक्षण, शिक्षा में भागीदारी और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ लेने की अपील की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ अभिनव कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/good-governance-tihar-deputy-cm-communicated-with-the-public-about/article-22043

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.