- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- शुभमन गिल बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान; इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान
शुभमन गिल बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान; इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान
Sports
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। यह बड़ा फैसला बीसीसीआई की शनिवार को मुंबई में हुई अहम बैठक में लिया गया। इसी बैठक में 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का भी चयन किया गया है, जिसमें भारत को कुल पांच टेस्ट मैच खेलने हैं।
भारत की टेस्ट टीम में इस बार कई अनुभव और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम में ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को स्थान दिया गया है।
इस टीम के साथ भारत इंग्लैंड के खिलाफ एक चुनौतीपूर्ण दौरे पर उतरेगा, जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलेगा। शुभमन गिल के कप्तानी में टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर देश की नजरें टिकी होंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए