रीवा पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी ने बनाई रील, हथकड़ी पहने मोबाइल से शूट किया वीडियो, VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

रीवा, मध्यप्रदेश।

पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी द्वारा मोबाइल से रील बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन कटघरे में है।

वायरल हो रही इस रील में आरोपी एक हाथ में हथकड़ी पहने और दूसरे हाथ से मोबाइल पकड़े नजर आ रहा है। यह दृश्य उस वक्त का है जब आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बेखौफ होकर मोबाइल कैमरे के सामने पोज दे रहा है, वहीं पुलिसकर्मी उसे बस देख रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम रीवा के संजय गांधी अस्पताल परिसर का बताया जा रहा है, जहां कई CCTV कैमरे भी मौजूद हैं।

कौन है आरोपी?

वीडियो में दिख रहा युवक कोई आम अपराधी नहीं बल्कि 2018 के चर्चित TRS कॉलेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी वैभव सिंह ठाकुर है।
27 मार्च 2018 को बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र नितिन सिंह गहरवार जब परीक्षा देने कॉलेज आया था, तभी वैभव ठाकुर ने उसे कॉलेज कैंपस में ही 9 एमएम पिस्टल से गोली मार दी थी। नितिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह मामला रीवा सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में सनसनी बन गया था।

मोबाइल आया कहां से?

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस कस्टडी में आरोपी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा? क्या यह लापरवाही है या फिर सुनियोजित मिलीभगत? सोशल मीडिया पर लोग इसे 'VIP ट्रीटमेंट' बता रहे हैं और पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

मामला उजागर होने के बाद रीवा एसपी विवेक सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि आरोपी को मोबाइल कहां से और कैसे मिला? साथ ही, उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

जनता का गुस्सा

स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यदि कोई आम आदमी होता तो पुलिस कड़ी सख्ती दिखाती, लेकिन एक संगीन अपराधी को इस तरह छूट देना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By दैनिक जागरण

रीवा पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी ने बनाई रील, हथकड़ी पहने मोबाइल से शूट किया वीडियो, VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

रीवा, मध्यप्रदेश।

वायरल हो रही इस रील में आरोपी एक हाथ में हथकड़ी पहने और दूसरे हाथ से मोबाइल पकड़े नजर आ रहा है। यह दृश्य उस वक्त का है जब आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बेखौफ होकर मोबाइल कैमरे के सामने पोज दे रहा है, वहीं पुलिसकर्मी उसे बस देख रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम रीवा के संजय गांधी अस्पताल परिसर का बताया जा रहा है, जहां कई CCTV कैमरे भी मौजूद हैं।

कौन है आरोपी?

वीडियो में दिख रहा युवक कोई आम अपराधी नहीं बल्कि 2018 के चर्चित TRS कॉलेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी वैभव सिंह ठाकुर है।
27 मार्च 2018 को बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र नितिन सिंह गहरवार जब परीक्षा देने कॉलेज आया था, तभी वैभव ठाकुर ने उसे कॉलेज कैंपस में ही 9 एमएम पिस्टल से गोली मार दी थी। नितिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह मामला रीवा सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में सनसनी बन गया था।

मोबाइल आया कहां से?

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस कस्टडी में आरोपी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा? क्या यह लापरवाही है या फिर सुनियोजित मिलीभगत? सोशल मीडिया पर लोग इसे 'VIP ट्रीटमेंट' बता रहे हैं और पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

मामला उजागर होने के बाद रीवा एसपी विवेक सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग यह पता लगाने में जुट गया है कि आरोपी को मोबाइल कहां से और कैसे मिला? साथ ही, उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

जनता का गुस्सा

स्थानीय नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यदि कोई आम आदमी होता तो पुलिस कड़ी सख्ती दिखाती, लेकिन एक संगीन अपराधी को इस तरह छूट देना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-rewa-police-custody-accused-of-murder-made-a-reel/article-22044

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.