- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजीलाल अग्रवाल का निधन, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता श्री रामजीलाल अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार 25 मई को सुबह 10 बजे VIP रोड स्थित मौलश्री विहार से प्रारंभ होकर मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा।
स्व. रामजीलाल अग्रवाल समाजसेवा, धार्मिक गतिविधियों और गौसेवा में विशेष रूप से सक्रिय रहे। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक भी रह चुके थे और सामाजिक जीवन में एक प्रेरणास्रोत के रूप में पहचाने जाते थे।
अग्रवाल परिवार में उनके पुत्र बृजमोहन अग्रवाल के साथ-साथ सावित्री देवी अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विजय अग्रवाल (अध्यक्ष - अग्रवाल सभा रायपुर), योगेश अग्रवाल और यशवंत अग्रवाल जैसे परिवारजन हैं, जो विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
उनके निधन पर अग्रवाल समाज समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक जताया है। शोक संदेशों का क्रम जारी है और शहर में शोक की लहर व्याप्त है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए