पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, गला घोंटकर की पति की हत्या, दोनों हिरासत में

Rewa, MP

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के हरदी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के पिता ने जानकारी दी कि उनका बेटा मोहन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था और वह गांव में ही पूरे परिवार के साथ रहता था। जब उन्होंने बेटे का शव देखा तो उसके गले पर गहरे काले निशान मौजूद थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पत्नी गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा है। डीएसपी हिमाली पाठक ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी लेने पहुंचे।

"हमने मृतक की पत्नी और एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

हिमाली पाठक, डीएसपी, रीवा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, गला घोंटकर की पति की हत्या, दोनों हिरासत में

Rewa, MP

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के पिता ने जानकारी दी कि उनका बेटा मोहन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था और वह गांव में ही पूरे परिवार के साथ रहता था। जब उन्होंने बेटे का शव देखा तो उसके गले पर गहरे काले निशान मौजूद थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पत्नी गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और इसी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा है। डीएसपी हिमाली पाठक ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज वारदात की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी लेने पहुंचे।

"हमने मृतक की पत्नी और एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

हिमाली पाठक, डीएसपी, रीवा

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/wife-strangled-a-conspiracy-with-lover-killing-husband-of-husband/article-20698

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.