बिहार चुनाव में कांग्रेस ने अपनाई डिजिटल पारदर्शिता, उम्मीदवारों को करना होगा फील्ड वर्क और सोशल मीडिया एक्टिविटी

JAGRAN DESK

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस ने इस बार टिकट वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पटना स्थित सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का QR कोड जारी किया। अब जो भी नेता कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें इस कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा।

टिकट के दावेदारों को करने होंगे "3000 घरों पर झंडा" जैसे ज़मीनी टास्क

इस बार सिर्फ कागजी योग्यता से काम नहीं चलेगा। उम्मीदवारों को टिकट की दावेदारी साबित करने के लिए फील्ड एक्टिविटी करनी होगी। हर दावेदार को अपने क्षेत्र के 3000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाकर उसकी फोटो पार्टी कार्यालय में भेजनी होगी। इसके साथ ही, हर सप्ताह अपने राजनीतिक कार्यों की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय और पार्टी के ‘वार रूम’ को सौंपनी होगी।

सोशल मीडिया पर भी दिखानी होगी पकड़

पार्टी ने डिजिटल युग की आवश्यकता को समझते हुए सोशल मीडिया सक्रियता को भी अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवार को फेसबुक पर कम से कम 25,000 और इंस्टाग्राम पर 15,000 फॉलोअर्स बनाने होंगे। वहीं, पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बना कर जनता से संवाद बनाए रखना भी जरूरी होगा।

बूथ कमेटी और महिला शक्ति समिति बनाना अनिवार्य

उम्मीदवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बूथ कमेटी की सूची तैयार कर सत्यापन के साथ प्रदेश कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके अलावा, हर पंचायत या वार्ड में 10 महिलाओं की शक्ति समिति का गठन भी अनिवार्य किया गया है। इससे महिला सहभागिता और जमीनी पकड़ दोनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

पारदर्शिता और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता

विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चलाई जा रही है ताकि मेहनती, योग्य और जमीनी कार्यकर्ता को टिकट दिया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार पार्टी युवाओं को प्राथमिकता देगी, क्योंकि युवा नेतृत्व बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा और विचारधारा ला सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

बिहार चुनाव में कांग्रेस ने अपनाई डिजिटल पारदर्शिता, उम्मीदवारों को करना होगा फील्ड वर्क और सोशल मीडिया एक्टिविटी

JAGRAN DESK

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस ने इस बार टिकट वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पटना स्थित सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का QR कोड जारी किया। अब जो भी नेता कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें इस कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा।

टिकट के दावेदारों को करने होंगे "3000 घरों पर झंडा" जैसे ज़मीनी टास्क

इस बार सिर्फ कागजी योग्यता से काम नहीं चलेगा। उम्मीदवारों को टिकट की दावेदारी साबित करने के लिए फील्ड एक्टिविटी करनी होगी। हर दावेदार को अपने क्षेत्र के 3000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाकर उसकी फोटो पार्टी कार्यालय में भेजनी होगी। इसके साथ ही, हर सप्ताह अपने राजनीतिक कार्यों की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय और पार्टी के ‘वार रूम’ को सौंपनी होगी।

सोशल मीडिया पर भी दिखानी होगी पकड़

पार्टी ने डिजिटल युग की आवश्यकता को समझते हुए सोशल मीडिया सक्रियता को भी अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवार को फेसबुक पर कम से कम 25,000 और इंस्टाग्राम पर 15,000 फॉलोअर्स बनाने होंगे। वहीं, पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बना कर जनता से संवाद बनाए रखना भी जरूरी होगा।

बूथ कमेटी और महिला शक्ति समिति बनाना अनिवार्य

उम्मीदवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बूथ कमेटी की सूची तैयार कर सत्यापन के साथ प्रदेश कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके अलावा, हर पंचायत या वार्ड में 10 महिलाओं की शक्ति समिति का गठन भी अनिवार्य किया गया है। इससे महिला सहभागिता और जमीनी पकड़ दोनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

पारदर्शिता और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता

विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चलाई जा रही है ताकि मेहनती, योग्य और जमीनी कार्यकर्ता को टिकट दिया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार पार्टी युवाओं को प्राथमिकता देगी, क्योंकि युवा नेतृत्व बिहार की राजनीति में नई ऊर्जा और विचारधारा ला सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/bihar-assembly-election-congress-released-many-conditions-fixed-for-the/article-20713

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.