वर्क फ्रॉम होम का लालच: युवक से 61 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से 4 ठग गिरफ्तार

Jagdalpur, CG

On

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक से 61 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत हारम के निवासी भूपेंद्र तेलामी को ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर धोखा दिया।

आरोपियों ने उसे ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस से जोड़ा और पहले छोटे प्रॉफिट दिखाकर उसे विश्वास में लिया, फिर धीरे-धीरे युवक से अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह घटना गीदम थाना क्षेत्र की है।

कंपनी के नाम पर ठगी का खेल

भूपेंद्र के अनुसार, उसे वॉट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ था जिसमें "गुड गाइस इलेक्ट्रानिक कंपनी" का जिक्र था। इसमें बताया गया था कि वह हर दिन 1200 से 6000 रुपये तक कमा सकता है। आकर्षित होकर भूपेंद्र ने इस प्रस्ताव में रुचि दिखाई और कंपनी से जुड़ गया। इसके बाद, उसे अपने वॉलेट में 10 हजार रुपये का प्रॉफिट भी प्राप्त हुआ, जिससे वह और अधिक विश्वास करने लगा।

ठगों ने दिया डेमो और फिर शुरू हुई ठगी

ठगों ने भूपेंद्र से एक डेमो करने को कहा, जिसमें उसे 20 टेंडर खोलने थे। टेंडर में इलेक्ट्रॉनिक सामान था और इसमें कुछ पैसे लगाने थे, जिससे प्रॉफिट मिलना था। डेमो के बाद, आरोपियों ने लगाई गई राशि और लाभ को भूपेंद्र के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इससे युवक का विश्वास और भी बढ़ गया और उसने टेलीग्राम चैनल से जुड़कर ठगी का खेल शुरू किया।

भरोसे में लेकर लाखों रुपये ट्रांसफर कराए

इसके बाद, भूपेंद्र को फाइनेंशियल कंसल्टेंट से संपर्क करने को कहा गया और कई बैंक खातों में पैसे डलवाने के लिए उसे विश्वास में लिया गया। इस तरह, भूपेंद्र ने कुल 61 लाख रुपये आरोपियों के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके फोन बंद हो गए और वह यह समझ पाया कि उसे ठगा गया है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव राय ने एक टीम बनाई और साइबर सेल को सक्रिय किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खाते राजस्थान के थे, तो पुलिस ने राजस्थान में ठगों की लोकेशन का पता लगाया।

राजस्थान से 4 ठग गिरफ्तार, ठगी के 5 लाख रुपये बरामद

राजस्थान में जांच के दौरान जोधपुर, फलोदी और जयपुर से चार ठगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये की ठगी की रकम बरामद की गई और उनके बैंक खातों में 3 लाख रुपये को होल्ड करवा दिया गया। गिरफ्तार ठगों में बीरम राम नायक (25), पेम्पाराम (25), शिशुपाल और जितेंद्र मैरोटा (25) शामिल हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

वर्क फ्रॉम होम का लालच: युवक से 61 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से 4 ठग गिरफ्तार

Jagdalpur, CG

आरोपियों ने उसे ऑनलाइन मार्केटिंग बिजनेस से जोड़ा और पहले छोटे प्रॉफिट दिखाकर उसे विश्वास में लिया, फिर धीरे-धीरे युवक से अलग-अलग खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। यह घटना गीदम थाना क्षेत्र की है।

कंपनी के नाम पर ठगी का खेल

भूपेंद्र के अनुसार, उसे वॉट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ था जिसमें "गुड गाइस इलेक्ट्रानिक कंपनी" का जिक्र था। इसमें बताया गया था कि वह हर दिन 1200 से 6000 रुपये तक कमा सकता है। आकर्षित होकर भूपेंद्र ने इस प्रस्ताव में रुचि दिखाई और कंपनी से जुड़ गया। इसके बाद, उसे अपने वॉलेट में 10 हजार रुपये का प्रॉफिट भी प्राप्त हुआ, जिससे वह और अधिक विश्वास करने लगा।

ठगों ने दिया डेमो और फिर शुरू हुई ठगी

ठगों ने भूपेंद्र से एक डेमो करने को कहा, जिसमें उसे 20 टेंडर खोलने थे। टेंडर में इलेक्ट्रॉनिक सामान था और इसमें कुछ पैसे लगाने थे, जिससे प्रॉफिट मिलना था। डेमो के बाद, आरोपियों ने लगाई गई राशि और लाभ को भूपेंद्र के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इससे युवक का विश्वास और भी बढ़ गया और उसने टेलीग्राम चैनल से जुड़कर ठगी का खेल शुरू किया।

भरोसे में लेकर लाखों रुपये ट्रांसफर कराए

इसके बाद, भूपेंद्र को फाइनेंशियल कंसल्टेंट से संपर्क करने को कहा गया और कई बैंक खातों में पैसे डलवाने के लिए उसे विश्वास में लिया गया। इस तरह, भूपेंद्र ने कुल 61 लाख रुपये आरोपियों के विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने ठगों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके फोन बंद हो गए और वह यह समझ पाया कि उसे ठगा गया है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव राय ने एक टीम बनाई और साइबर सेल को सक्रिय किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों के द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खाते राजस्थान के थे, तो पुलिस ने राजस्थान में ठगों की लोकेशन का पता लगाया।

राजस्थान से 4 ठग गिरफ्तार, ठगी के 5 लाख रुपये बरामद

राजस्थान में जांच के दौरान जोधपुर, फलोदी और जयपुर से चार ठगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये की ठगी की रकम बरामद की गई और उनके बैंक खातों में 3 लाख रुपये को होल्ड करवा दिया गया। गिरफ्तार ठगों में बीरम राम नायक (25), पेम्पाराम (25), शिशुपाल और जितेंद्र मैरोटा (25) शामिल हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/work-from-home-greed-4-thugs-arrested-for-cyber-cheating/article-20722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.