CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाज़ी

Jagran Desk

On

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 88.39% विद्यार्थी पास हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 0.41% अधिक है।

छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी देख सकते हैं।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

रिजल्ट के अनुसार, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से अधिक रहा, जो लड़कों से 5.94% ज्यादा है। यह लगातार दूसरा साल है जब छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पछाड़ा है।

विजयवाड़ा टॉप, प्रयागराज सबसे पीछे

रीजन-वाइज रिजल्ट में विजयवाड़ा रीजन सबसे आगे रहा, जहां 99.60% छात्र पास हुए। इसके बाद त्रिवेंद्रम (99.32%), चेन्नई (97.39%) और बेंगलुरु (95.95%) जैसे रीजन हैं। वहीं प्रयागराज में पास प्रतिशत 79.53% रहा, जो सबसे कम है।

रीजन-वाइज पास प्रतिशत (चयनित आंकड़े):

  • विजयवाड़ा – 99.60%

  • त्रिवेंद्रम – 99.32%

  • चेन्नई – 97.39%

  • दिल्ली वेस्ट – 95.17%

  • भोपाल – 82.46%

  • प्रयागराज – 79.53%

42 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 17.88 लाख छात्र शामिल हुए। वहीं, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में मिलाकर करीब 42 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

टॉपर की सूची नहीं जारी करता CBSE

CBSE बोर्ड की नीति के अनुसार, वह किसी भी टॉपर की सूची या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता। स्कूलों को भी निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी छात्र को "टॉपर" घोषित करें, ताकि अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचा जा सके।

ऑनलाइन मार्कशीट टेंपरेरी, स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल

रिजल्ट देखने के लिए डिजिटल विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी। यह मार्कशीट भविष्य की शिक्षा और अन्य दस्तावेजी कार्यों के लिए आवश्यक होती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाज़ी

Jagran Desk

छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी देख सकते हैं।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

रिजल्ट के अनुसार, लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से अधिक रहा, जो लड़कों से 5.94% ज्यादा है। यह लगातार दूसरा साल है जब छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पछाड़ा है।

विजयवाड़ा टॉप, प्रयागराज सबसे पीछे

रीजन-वाइज रिजल्ट में विजयवाड़ा रीजन सबसे आगे रहा, जहां 99.60% छात्र पास हुए। इसके बाद त्रिवेंद्रम (99.32%), चेन्नई (97.39%) और बेंगलुरु (95.95%) जैसे रीजन हैं। वहीं प्रयागराज में पास प्रतिशत 79.53% रहा, जो सबसे कम है।

रीजन-वाइज पास प्रतिशत (चयनित आंकड़े):

  • विजयवाड़ा – 99.60%

  • त्रिवेंद्रम – 99.32%

  • चेन्नई – 97.39%

  • दिल्ली वेस्ट – 95.17%

  • भोपाल – 82.46%

  • प्रयागराज – 79.53%

42 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 17.88 लाख छात्र शामिल हुए। वहीं, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में मिलाकर करीब 42 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

टॉपर की सूची नहीं जारी करता CBSE

CBSE बोर्ड की नीति के अनुसार, वह किसी भी टॉपर की सूची या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता। स्कूलों को भी निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी छात्र को "टॉपर" घोषित करें, ताकि अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचा जा सके।

ऑनलाइन मार्कशीट टेंपरेरी, स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल

रिजल्ट देखने के लिए डिजिटल विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी। यह मार्कशीट भविष्य की शिक्षा और अन्य दस्तावेजी कार्यों के लिए आवश्यक होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/cbse-12th-board-exam-results-declared-8839-students-pass-girls/article-20699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.