भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर मोदी का बयान, कांग्रेस ने किया विरोध

Bhopal, MP

On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार रात के संबोधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया है। पटवारी ने प्रधानमंत्री के भाषण में दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह सवाल किया कि क्या भारत की विदेश नीति अब अमेरिका के हाथ में है?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के साथ सीजफायर, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई की बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष रोकने का निर्णय लिया, लेकिन पाकिस्तान के रवैये को देखते हुए आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। पीएम मोदी के इस बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वही बातें दोहराई जो पहले ही सेना ने कह दी थीं।

पटवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि यह चिंता का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने दोनों देशों से बात करने का दावा किया और सीजफायर के लिए सहमति बनाई, जिसे भारत के विदेश सचिव ने स्वीकार किया। पटवारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने जो दुस्साहस दिखाया है, उसकी इतनी हैसियत नहीं है कि वह भारत के सामने खड़ा हो सके, लेकिन अमेरिका ने दोनों देशों को एक जैसे खड़ा किया, जो देश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।

जीतू पटवारी ने यह सवाल उठाया कि क्या अब भारत की विदेश नीति अमेरिका के हाथ में है और यह देश की स्वतंत्र नीति के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या भारत के राष्ट्रीय हित अब अमेरिका की मर्जी पर निर्भर कर गए हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर मोदी का बयान, कांग्रेस ने किया विरोध

Bhopal, MP

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के साथ सीजफायर, ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई की बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष रोकने का निर्णय लिया, लेकिन पाकिस्तान के रवैये को देखते हुए आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। पीएम मोदी के इस बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वही बातें दोहराई जो पहले ही सेना ने कह दी थीं।

पटवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि यह चिंता का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने दोनों देशों से बात करने का दावा किया और सीजफायर के लिए सहमति बनाई, जिसे भारत के विदेश सचिव ने स्वीकार किया। पटवारी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने जो दुस्साहस दिखाया है, उसकी इतनी हैसियत नहीं है कि वह भारत के सामने खड़ा हो सके, लेकिन अमेरिका ने दोनों देशों को एक जैसे खड़ा किया, जो देश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।

जीतू पटवारी ने यह सवाल उठाया कि क्या अब भारत की विदेश नीति अमेरिका के हाथ में है और यह देश की स्वतंत्र नीति के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या भारत के राष्ट्रीय हित अब अमेरिका की मर्जी पर निर्भर कर गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/is-jeetu-patwaris-question-is-indias-foreign-policy-now-in/article-20706

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.