छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अंबिकापुर में पीएम आवास कार्यक्रम में होंगे शामिल

Raipur, CG

On

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के तहत राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों और ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

श्री चौहान आज रायपुर स्थित मंत्रालय में कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ग्रामीण विकास मंत्री रामविचार नेताम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की भलाई के लिए केंद्र राज्य के समन्वय को और सशक्त बनाना है।

बैठक के बाद कृषि मंत्री अंबिकापुर रवाना होंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे 51 हजार नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराएंगे तथा लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे।

कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान स्व-सहायता समूह की 'लखपति दीदियों' को भी सम्मानित करेंगे, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। इस अवसर पर वे ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराएंगे।

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अंबिकापुर में पीएम आवास कार्यक्रम में होंगे शामिल

Raipur, CG

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों और ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

श्री चौहान आज रायपुर स्थित मंत्रालय में कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ग्रामीण विकास मंत्री रामविचार नेताम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की भलाई के लिए केंद्र राज्य के समन्वय को और सशक्त बनाना है।

बैठक के बाद कृषि मंत्री अंबिकापुर रवाना होंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे 51 हजार नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराएंगे तथा लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे।

कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान स्व-सहायता समूह की 'लखपति दीदियों' को भी सम्मानित करेंगे, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। इस अवसर पर वे ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराएंगे।

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/union-agriculture-minister-shivraj-singh-chauhan-will-attend-the-pm/article-20710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.