असम पंचायत चुनाव में BJP की प्रचंड बढ़त, दो सीटों पर टॉस से तय हुई जीत

JAGRAN DESK

'ऑपरेशन सिंदूर' की राजनीतिक गहमागहमी के बीच असम में हुए पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी असम गण परिषद (AGP) बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं इस चुनाव के दौरान कुछ अनोखी और हैरान कर देने वाली घटनाएं भी सामने आई हैं, जहां दो सीटों पर विजेता का फैसला सिक्का उछालकर किया गया।

भाजपा की जोरदार बढ़त, कांग्रेस पीछे

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा अब तक आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की 2,192 सीटों में से 242 सीटें जीत चुकी है, जबकि AGP को 30 सीटों पर सफलता मिली है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को केवल 34 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं 14 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और AIUDF ने एक सीट पर कब्जा जमाया है।

जिला परिषद की 397 सीटों में से भाजपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि AGP को 3 सीटों मिली हैं। अन्य किसी दल का अब तक खाता नहीं खुला है।

ग्राम पंचायत की 21,920 सीटों पर भी चुनाव संपन्न हुए, हालांकि यहां चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं बल्कि स्वतंत्र (निर्दलीय) रूप से लड़ा जाता है। हजारों सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

टॉस से तय हुई दो महिला प्रत्याशियों की किस्मत

इस चुनाव में दो सीटें ऐसी भी रहीं जहां मतदान बराबरी पर छूट गया और परिणाम घोषित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को सिक्का उछालने का सहारा लेना पड़ा।

  • गोलाघाट जिले की वार्ड नंबर 6 में कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां दो महिला प्रत्याशियों – नलिन लेखाथोपी और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 130-130 वोट मिले। जब अधिकारी उलझन में पड़ गए तो वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श लिया गया और तय किया गया कि टॉस के माध्यम से परिणाम घोषित किया जाएगा। किस्मत ने नलिन का साथ दिया और वे विजयी घोषित हुईं।

  • ऐसा ही मामला नागांव जिले के वार्ड नंबर 7 में सामने आया जहां पूरबी राजखोआ और उनकी प्रतिद्वंद्वी को 618-618 वोट मिले। यहां भी फैसला टॉस से हुआ और पूरबी विजेता रहीं।

यह नियम पंचायत चुनावों की निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें यदि दो उम्मीदवारों को समान संख्या में मत प्राप्त होते हैं तो लॉटरी या टॉस के जरिए विजेता तय किया जा सकता है। हालांकि जमीनी स्तर पर तैनात कुछ चुनाव अधिकारियों को इस नियम की जानकारी नहीं थी, जिससे कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रक्रिया पूरी की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

असम पंचायत चुनाव में BJP की प्रचंड बढ़त, दो सीटों पर टॉस से तय हुई जीत

JAGRAN DESK

भाजपा की जोरदार बढ़त, कांग्रेस पीछे

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा अब तक आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की 2,192 सीटों में से 242 सीटें जीत चुकी है, जबकि AGP को 30 सीटों पर सफलता मिली है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को केवल 34 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं 14 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और AIUDF ने एक सीट पर कब्जा जमाया है।

जिला परिषद की 397 सीटों में से भाजपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि AGP को 3 सीटों मिली हैं। अन्य किसी दल का अब तक खाता नहीं खुला है।

ग्राम पंचायत की 21,920 सीटों पर भी चुनाव संपन्न हुए, हालांकि यहां चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं बल्कि स्वतंत्र (निर्दलीय) रूप से लड़ा जाता है। हजारों सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

टॉस से तय हुई दो महिला प्रत्याशियों की किस्मत

इस चुनाव में दो सीटें ऐसी भी रहीं जहां मतदान बराबरी पर छूट गया और परिणाम घोषित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को सिक्का उछालने का सहारा लेना पड़ा।

  • गोलाघाट जिले की वार्ड नंबर 6 में कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां दो महिला प्रत्याशियों – नलिन लेखाथोपी और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 130-130 वोट मिले। जब अधिकारी उलझन में पड़ गए तो वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श लिया गया और तय किया गया कि टॉस के माध्यम से परिणाम घोषित किया जाएगा। किस्मत ने नलिन का साथ दिया और वे विजयी घोषित हुईं।

  • ऐसा ही मामला नागांव जिले के वार्ड नंबर 7 में सामने आया जहां पूरबी राजखोआ और उनकी प्रतिद्वंद्वी को 618-618 वोट मिले। यहां भी फैसला टॉस से हुआ और पूरबी विजेता रहीं।

यह नियम पंचायत चुनावों की निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें यदि दो उम्मीदवारों को समान संख्या में मत प्राप्त होते हैं तो लॉटरी या टॉस के जरिए विजेता तय किया जा सकता है। हालांकि जमीनी स्तर पर तैनात कुछ चुनाव अधिकारियों को इस नियम की जानकारी नहीं थी, जिससे कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रक्रिया पूरी की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/bjps-fierce-lead-in-assam-panchayat-elections-won-two-seats/article-20707

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.