कच्छ में पाकिस्तानी ड्रोन और 15 धमाके: दो इलाकों में तेज विस्फोट, पूरे जिले में ब्लैकआउट; मंत्री ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहें

Jagran Desk

On

भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही घंटे बाद गुजरात के कच्छ जिले में सुरक्षा हालात फिर बिगड़ते नजर आए। शनिवार देर शाम सरहदी इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए और नालिया तथा जखाऊ क्षेत्रों में करीब 15 तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद पूरे कच्छ और आसपास के संवेदनशील इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि कच्छ जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और घबराएं नहीं, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

सीजफायर के बाद ब्लैकआउट हटाया गया था, फिर से लागू

शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ था, जिसके बाद कच्छ सहित जामनगर, ओखा, पाटण, द्वारका और बनासकांठा में ब्लैकआउट हटा लिया गया था। लेकिन जैसे ही ड्रोन गतिविधि और विस्फोटों की खबरें आईं, सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट फिर से लागू कर दिया गया।

ड्रोन हमलों की कोशिश नाकाम, मलबा बरामद

कच्छ बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह और रात के समय हुए ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। पश्चिम कच्छ के SP विकास सुंडा ने बताया कि सरक्रीक बॉर्डर के पास तीन पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा की ओर आते देखे गएइनमें से एक ड्रोन का मलबा बरामद किया गया है। भुज के बाहरी इलाके से एक प्रोजेक्टाइल का भी मलबा ज़ब्त किया गया है।

ड्रोन गतिविधि पहले भी हो चुकी है सक्रिय

यह पहली घटना नहीं है जब पाकिस्तानी ड्रोन कच्छ में देखे गए हों। 8 और 9 मई को भी कुंवर बेट इलाके में ड्रोन देखे गए थे, जिन्हें भारतीय सेना के डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था।

नाइट ट्रेनें रद्द, बॉर्डर पर हाई अलर्ट

गुजरात से राजस्थान की ओर जाने वाली कई नाइट ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सेना, BSF और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सीमावर्ती गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और आमजन से सतर्क रहने को कहा गया है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

कच्छ में पाकिस्तानी ड्रोन और 15 धमाके: दो इलाकों में तेज विस्फोट, पूरे जिले में ब्लैकआउट; मंत्री ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहें

Jagran Desk

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि कच्छ जिले में तत्काल प्रभाव से ब्लैकआउट किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और घबराएं नहीं, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

सीजफायर के बाद ब्लैकआउट हटाया गया था, फिर से लागू

शनिवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ था, जिसके बाद कच्छ सहित जामनगर, ओखा, पाटण, द्वारका और बनासकांठा में ब्लैकआउट हटा लिया गया था। लेकिन जैसे ही ड्रोन गतिविधि और विस्फोटों की खबरें आईं, सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट फिर से लागू कर दिया गया।

ड्रोन हमलों की कोशिश नाकाम, मलबा बरामद

कच्छ बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह और रात के समय हुए ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। पश्चिम कच्छ के SP विकास सुंडा ने बताया कि सरक्रीक बॉर्डर के पास तीन पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा की ओर आते देखे गएइनमें से एक ड्रोन का मलबा बरामद किया गया है। भुज के बाहरी इलाके से एक प्रोजेक्टाइल का भी मलबा ज़ब्त किया गया है।

ड्रोन गतिविधि पहले भी हो चुकी है सक्रिय

यह पहली घटना नहीं है जब पाकिस्तानी ड्रोन कच्छ में देखे गए हों। 8 और 9 मई को भी कुंवर बेट इलाके में ड्रोन देखे गए थे, जिन्हें भारतीय सेना के डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था।

नाइट ट्रेनें रद्द, बॉर्डर पर हाई अलर्ट

गुजरात से राजस्थान की ओर जाने वाली कई नाइट ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। सेना, BSF और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सीमावर्ती गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और आमजन से सतर्क रहने को कहा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pakistani-drones-in-kutch-and-15-blasts-in-two-areas/article-20422

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.