पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही सीजफायर तोड़ा, सीमा पर गोलीबारी और ड्रोन अटैक; कई राज्यों में ब्लैकआउट

Jagran Desk

On

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे से प्रभावी हुए संघर्षविराम समझौते को पाकिस्तान ने महज तीन घंटे में ही तोड़ दिया। रात 8 बजे के बाद पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग और गोलाबारी शुरू हो गई। उधमपुर में ड्रोन अटैक की भी पुष्टि हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में गोलीबारी की जबकि राजौरी में भारी तोप और मोर्टार दागे गए। इस अकारण उल्लंघन के कारण सीमावर्ती जिलों में फिर से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर क्षेत्रों में भी सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति रोकी गई है। प्रशासन ने नागरिकों को घरों से बाहर निकलने की सख्त हिदायत दी है।

अमेरिकी मध्यस्थता से हुआ था सीजफायर समझौता

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में तुरंत प्रभाव से हमलों को रोकने पर सहमति जताई है। उन्होंने दोनों देशों को समझदारी भरा निर्णय लेने के लिए बधाई दी।

ट्रंप के बयान के कुछ समय बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि दोनों देशों के DGMO ने दोपहर 3:35 बजे बातचीत की और शाम 5 बजे से सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। अगली वार्ता 12 मई को तय की गई है।

पाकिस्तान ने भी की पुष्टि, लेकिन फिर किया उल्लंघन

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी युद्धविराम की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, इसके बावजूद रात होते-होते पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर की शर्तों को तोड़ते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

अमेरिका ने आतंकवाद की निंदा की, भारत से संयम की अपील

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हालिया आतंकी हमलों के संदर्भ में भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से बात की। रूबियो ने जहां आतंकवाद की कड़ी निंदा की, वहीं भारत से संयम बरतने की अपील भी की। उन्होंने पाकिस्तान से 22 अप्रैल के कश्मीर हमले की जांच में सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का तीखा सवाल

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह कैसा सीजफायर है? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं। क्या यही शांति है?"

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही सीजफायर तोड़ा, सीमा पर गोलीबारी और ड्रोन अटैक; कई राज्यों में ब्लैकआउट

Jagran Desk

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में गोलीबारी की जबकि राजौरी में भारी तोप और मोर्टार दागे गए। इस अकारण उल्लंघन के कारण सीमावर्ती जिलों में फिर से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर क्षेत्रों में भी सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति रोकी गई है। प्रशासन ने नागरिकों को घरों से बाहर निकलने की सख्त हिदायत दी है।

अमेरिकी मध्यस्थता से हुआ था सीजफायर समझौता

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में तुरंत प्रभाव से हमलों को रोकने पर सहमति जताई है। उन्होंने दोनों देशों को समझदारी भरा निर्णय लेने के लिए बधाई दी।

ट्रंप के बयान के कुछ समय बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि दोनों देशों के DGMO ने दोपहर 3:35 बजे बातचीत की और शाम 5 बजे से सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। अगली वार्ता 12 मई को तय की गई है।

पाकिस्तान ने भी की पुष्टि, लेकिन फिर किया उल्लंघन

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भी युद्धविराम की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, इसके बावजूद रात होते-होते पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर की शर्तों को तोड़ते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

अमेरिका ने आतंकवाद की निंदा की, भारत से संयम की अपील

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हालिया आतंकी हमलों के संदर्भ में भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से बात की। रूबियो ने जहां आतंकवाद की कड़ी निंदा की, वहीं भारत से संयम बरतने की अपील भी की। उन्होंने पाकिस्तान से 22 अप्रैल के कश्मीर हमले की जांच में सहयोग की अपेक्षा जताई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का तीखा सवाल

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह कैसा सीजफायर है? श्रीनगर में धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं। क्या यही शांति है?"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pakistan-broke-ceasefire-in-3-hours-firing-on-the-border/article-20420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.