हरियाणा में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या: छुट्टी पर घर आया था, तीन दिन पहले पिता बना

Raipur,C.G

हरियाणा के सोनीपत जिले में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में सीआरपीएफ जवान कृष्ण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक जवान हाल ही में अपने नवजात बेटे के जन्म के चलते छुट्टी लेकर घर आया था। बताया गया है कि कुछ युवक देर रात उसे घर से बुलाकर ले गए और करीब एक बजे ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।

गोली की आवाज सुनकर बाहर आए परिजन उसे लहूलुहान हालत में गोहाना के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हत्या की वजह बनी कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ विवाद?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, 22 जुलाई को मृतक कृष्ण हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को मृतक के पिता बलवान ने जिन तीन युवकों – अजय, निशांत और आनंद – के नाम बताए हैं, वे सभी फरार हैं।

ACP ऋषिकांत के मुताबिक मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, जिनमें दो सीआईए टीमें, एक एसीपी की टीम और SHO स्तर की टीम शामिल हैं।

3 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म, पत्नी अभी अस्पताल में भर्ती

कृष्ण कुमार 11 साल से सीआरपीएफ में तैनात थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ड्यूटी कर रहे थे। वह 16 जुलाई को एक महीने की छुट्टी लेकर अपने गांव खेड़ी दमकन (सोनीपत) आया था।

जवान की शादी सात साल पहले हुई थी और उसका एक 6 साल का बेटा पहले से है। तीन दिन पहले उनकी पत्नी ने एक और बेटे को जन्म दिया, जो फिलहाल खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। हत्या से कुछ घंटे पहले ही कृष्ण पूरा दिन पत्नी के पास अस्पताल में ही था और रात में घर लौटने के बाद यह हमला हुआ।

पुलिस जांच जारी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

हत्या की सूचना मिलते ही गोहाना थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हरियाणा में CRPF जवान की गोली मारकर हत्या: छुट्टी पर घर आया था, तीन दिन पहले पिता बना

Raipur,C.G

मृतक जवान हाल ही में अपने नवजात बेटे के जन्म के चलते छुट्टी लेकर घर आया था। बताया गया है कि कुछ युवक देर रात उसे घर से बुलाकर ले गए और करीब एक बजे ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।

गोली की आवाज सुनकर बाहर आए परिजन उसे लहूलुहान हालत में गोहाना के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हत्या की वजह बनी कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ विवाद?

प्रारंभिक जांच के अनुसार, 22 जुलाई को मृतक कृष्ण हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों से उसका झगड़ा हुआ था। घटना को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को मृतक के पिता बलवान ने जिन तीन युवकों – अजय, निशांत और आनंद – के नाम बताए हैं, वे सभी फरार हैं।

ACP ऋषिकांत के मुताबिक मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, जिनमें दो सीआईए टीमें, एक एसीपी की टीम और SHO स्तर की टीम शामिल हैं।

3 दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म, पत्नी अभी अस्पताल में भर्ती

कृष्ण कुमार 11 साल से सीआरपीएफ में तैनात थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ड्यूटी कर रहे थे। वह 16 जुलाई को एक महीने की छुट्टी लेकर अपने गांव खेड़ी दमकन (सोनीपत) आया था।

जवान की शादी सात साल पहले हुई थी और उसका एक 6 साल का बेटा पहले से है। तीन दिन पहले उनकी पत्नी ने एक और बेटे को जन्म दिया, जो फिलहाल खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। हत्या से कुछ घंटे पहले ही कृष्ण पूरा दिन पत्नी के पास अस्पताल में ही था और रात में घर लौटने के बाद यह हमला हुआ।

पुलिस जांच जारी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

हत्या की सूचना मिलते ही गोहाना थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/crpf-jawan-shot-dead-in-haryana-and-came-home-on/article-29052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.