जमीन विवाद बना जानलेवा: चाचा और भाइयों ने डंडों से किया हमला, भतीजे की मौत, माता-पिता घायल

Balrampur, CG

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जमीन विवाद एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गया। जोकापाठ गांव में एक युवक की अपने ही चाचा और चचेरे भाइयों के हमले में मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता भी बुरी तरह घायल हो गए।

 पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

खेत से लौटते समय रास्ते में हुआ हमला

घटना 7 जुलाई की है, जब मंगरा कोरवा अपनी पत्नी फदारी और बेटे नवला कोरवा के साथ खेतों में काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंगरा के सगे भाई सोमरा कोरवा और उसके दो बेटे फुटू और प्रभेस ने उन्हें रोका। जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू हुई और फिर तीनों ने डंडों से हमला कर दिया।

गंभीर चोटें, इलाज के दौरान नवला की मौत

हमले में मंगरा को कंधे, हाथ और पैरों में चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी और बेटे नवला को सिर में गंभीर चोट लगी। नवला कुछ दिन तक गांव में ही इलाज करवा रहा था, लेकिन 10 जुलाई को उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट को बताया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2)(ए), 115(2), 3(5), 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। शंकरगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

गांव में तनाव का माहौल, पुलिस निगरानी में

घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर एहतियात बरती है। यह घटना दर्शाती है कि पारिवारिक विवाद जब सुलझने की बजाय बढ़ते हैं तो वे मानव जीवन के लिए घातक सिद्ध होते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जमीन विवाद बना जानलेवा: चाचा और भाइयों ने डंडों से किया हमला, भतीजे की मौत, माता-पिता घायल

Balrampur, CG

 पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

खेत से लौटते समय रास्ते में हुआ हमला

घटना 7 जुलाई की है, जब मंगरा कोरवा अपनी पत्नी फदारी और बेटे नवला कोरवा के साथ खेतों में काम कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मंगरा के सगे भाई सोमरा कोरवा और उसके दो बेटे फुटू और प्रभेस ने उन्हें रोका। जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू हुई और फिर तीनों ने डंडों से हमला कर दिया।

गंभीर चोटें, इलाज के दौरान नवला की मौत

हमले में मंगरा को कंधे, हाथ और पैरों में चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी और बेटे नवला को सिर में गंभीर चोट लगी। नवला कुछ दिन तक गांव में ही इलाज करवा रहा था, लेकिन 10 जुलाई को उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट को बताया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2)(ए), 115(2), 3(5), 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। शंकरगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

गांव में तनाव का माहौल, पुलिस निगरानी में

घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर एहतियात बरती है। यह घटना दर्शाती है कि पारिवारिक विवाद जब सुलझने की बजाय बढ़ते हैं तो वे मानव जीवन के लिए घातक सिद्ध होते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/deadly-uncle-and-brothers-attacked-with-sticks-nephew-died-of/article-27556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.