दिव्यांग एथलीट सुखदेव का स्वर्णिम कारनामा: 7वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

Mahasamund, CG

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के दिव्यांग एथलीट सुखदेव साहू ने एक बार फिर राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर रोशन किया है।

 उन्होंने बेंगलुरु के कांतिराव स्टेडियम में 11-12 जुलाई को आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।

4.36 मिनट में पूरा किया लक्ष्य, मिले अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक

सुखदेव ने 1500 मीटर की दूरी सिर्फ 4 मिनट 36 सेकंड में तय कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद सुखदेव को देशभर से बधाई मिल रही है और छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय से SAI तक का सफर

सुखदेव कभी फॉर्चून फाउंडेशन द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमापटपर (बागबाहरा खुर्द) के छात्र रहे हैं। वहीं से प्रशिक्षक निरंजन साहू के मार्गदर्शन में उनका एथलीट बनने का सफर शुरू हुआ। वर्तमान में वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), बेंगलुरु में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।

पहले भी जीत चुके हैं राष्ट्रीय गोल्ड

सुखदेव ने इससे पहले भी खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025, नई दिल्ली में 400 मीटर दौड़ में और 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

प्रशासन और खेल जगत से मिली सराहना

सुखदेव की सफलता पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित कई अधिकारियों और पैरा स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

सरकार दे रही है हरसंभव सहयोग

राज्य शासन ने दिव्यांग एथलीटों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं ताकि उन्हें आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और मंच मिल सके। सुखदेव की उपलब्धि इस नीति की सफलता का प्रमाण है।

प्रेरणास्रोत बना सुखदेव का संकल्प

सुखदेव की यह जीत ना सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का प्रतीक बन गई है। उनका संदेश साफ है—“संघर्ष से ही सफलता का मार्ग निकलता है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दिव्यांग एथलीट सुखदेव का स्वर्णिम कारनामा: 7वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

Mahasamund, CG

 उन्होंने बेंगलुरु के कांतिराव स्टेडियम में 11-12 जुलाई को आयोजित 7वीं ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।

4.36 मिनट में पूरा किया लक्ष्य, मिले अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक

सुखदेव ने 1500 मीटर की दूरी सिर्फ 4 मिनट 36 सेकंड में तय कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद सुखदेव को देशभर से बधाई मिल रही है और छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय से SAI तक का सफर

सुखदेव कभी फॉर्चून फाउंडेशन द्वारा संचालित फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमापटपर (बागबाहरा खुर्द) के छात्र रहे हैं। वहीं से प्रशिक्षक निरंजन साहू के मार्गदर्शन में उनका एथलीट बनने का सफर शुरू हुआ। वर्तमान में वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), बेंगलुरु में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।

पहले भी जीत चुके हैं राष्ट्रीय गोल्ड

सुखदेव ने इससे पहले भी खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025, नई दिल्ली में 400 मीटर दौड़ में और 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, चेन्नई में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

प्रशासन और खेल जगत से मिली सराहना

सुखदेव की सफलता पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे सहित कई अधिकारियों और पैरा स्पोर्ट्स संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

सरकार दे रही है हरसंभव सहयोग

राज्य शासन ने दिव्यांग एथलीटों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं ताकि उन्हें आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और मंच मिल सके। सुखदेव की उपलब्धि इस नीति की सफलता का प्रमाण है।

प्रेरणास्रोत बना सुखदेव का संकल्प

सुखदेव की यह जीत ना सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का प्रतीक बन गई है। उनका संदेश साफ है—“संघर्ष से ही सफलता का मार्ग निकलता है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/divyang-athlete-sukhdevs-golden-act-won-gold-medal-in-the/article-27550

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.