भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिवराज और बीएल संतोष देंगे मार्गदर्शन: मैनपाट में चार सत्रों में होगी सांसदों-विधायकों की क्लास

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज का सत्र कई मायनों में खास है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

योग से हुई शुरुआत, एक जैसी व्यवस्था में हो रहा है प्रशिक्षण

मंगलवार सुबह प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद, मंत्री और विधायक शामिल हुए। इस शिविर में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित हैं और सभी प्रतिनिधियों को सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह सामूहिक भोजन की व्यवस्था में हिस्सा लेना पड़ रहा है।

बारिश से बिगड़ा शेड्यूल, शिवराज-संतोष हुए देरी से रवाना

प्रशिक्षण के लिए दिल्ली से रायपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान को दरिमा एयरपोर्ट सुबह 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन रायपुर में हुई तेज बारिश के चलते वे 11:15 बजे दरिमा पहुंचे। उनके साथ बीएल संतोष भी पहुंचे हैं। बारिश के कारण पहले दिन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सड़क मार्ग से मैनपाट जाना पड़ा था।

प्रशिक्षण में कड़ाई से हो रहा अनुशासन पालन

शिविर में शामिल होने वाले सभी सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को प्रोटोकॉल के तहत ट्रैवलर वाहनों में सामूहिक रूप से लाया जा रहा है। निजी गाड़ियों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। प्रवेश से पूर्व मोबाइल फोन जमा कराए जा रहे हैं। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में स्थानीय व्यंजन और मिलेट्स को प्राथमिकता दी गई है।

"पूरी उम्र सीखने की होती है" – बृजमोहन अग्रवाल

वरिष्ठ भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिविर को लेकर कहा, "भाजपा नए भारत की पार्टी है और नए भारत के नेता को निरंतर अपडेट होना जरूरी है। प्रशिक्षण शिविर इसी दिशा में एक मजबूत पहल है।"

समापन में शामिल होंगे अमित शाह

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे। समापन सत्र में प्रदेश के सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष भी आमंत्रित किए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिवराज और बीएल संतोष देंगे मार्गदर्शन: मैनपाट में चार सत्रों में होगी सांसदों-विधायकों की क्लास

Surguja, CG

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

योग से हुई शुरुआत, एक जैसी व्यवस्था में हो रहा है प्रशिक्षण

मंगलवार सुबह प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद, मंत्री और विधायक शामिल हुए। इस शिविर में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित हैं और सभी प्रतिनिधियों को सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह सामूहिक भोजन की व्यवस्था में हिस्सा लेना पड़ रहा है।

बारिश से बिगड़ा शेड्यूल, शिवराज-संतोष हुए देरी से रवाना

प्रशिक्षण के लिए दिल्ली से रायपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान को दरिमा एयरपोर्ट सुबह 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन रायपुर में हुई तेज बारिश के चलते वे 11:15 बजे दरिमा पहुंचे। उनके साथ बीएल संतोष भी पहुंचे हैं। बारिश के कारण पहले दिन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सड़क मार्ग से मैनपाट जाना पड़ा था।

प्रशिक्षण में कड़ाई से हो रहा अनुशासन पालन

शिविर में शामिल होने वाले सभी सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को प्रोटोकॉल के तहत ट्रैवलर वाहनों में सामूहिक रूप से लाया जा रहा है। निजी गाड़ियों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। प्रवेश से पूर्व मोबाइल फोन जमा कराए जा रहे हैं। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में स्थानीय व्यंजन और मिलेट्स को प्राथमिकता दी गई है।

"पूरी उम्र सीखने की होती है" – बृजमोहन अग्रवाल

वरिष्ठ भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिविर को लेकर कहा, "भाजपा नए भारत की पार्टी है और नए भारत के नेता को निरंतर अपडेट होना जरूरी है। प्रशिक्षण शिविर इसी दिशा में एक मजबूत पहल है।"

समापन में शामिल होंगे अमित शाह

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाग लेंगे। समापन सत्र में प्रदेश के सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष भी आमंत्रित किए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/draft-add-your/article-26916

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.