गौरेला-पेंड्रा को 8 करोड़ की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव का विकासशील दौरा, हाईवे कार्यों की समीक्षा भी की

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

पमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे में क्षेत्र को 8 करोड़ रुपए की वित्तीय सौगात दी।

उन्होंने गौरेला और पेंड्रा नगरपालिकाओं को 3-3 करोड़ तथा मरवाही नगर पंचायत को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

तीन नगरपालिकाओं को विकास निधि, लोकार्पण और अनावरण कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री ने गौरेला में नगर पालिका के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा बांधामूड़ा में स्व. डॉ. भंवर सिंह पोर्ते और पेंड्रा में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पर्यावरण को लेकर जागरूकता दिखाते हुए उन्होंने मल्टीपरपज स्कूल परिसर में एक वृक्षारोपण भी किया, जिसे उन्होंने “माता के नाम” समर्पित किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

अरुण साव ने रतनपुर-पेंड्रा-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्माण दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग रही है और इसके पूर्ण होने से आवागमन व व्यापार में बड़ी सुविधा होगी।

बिजली योजना को बताया ऐतिहासिक, आमजन को होगा सीधा लाभ

बिजली दरों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत आम जनता को न केवल मुफ्त बिजली दी जा रही है, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का विकल्प भी प्रदान किया गया है। इससे खासकर ग्रामीण और सीमांत किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

भूपेश-चैतन्य की याचिका पर साधी सावधानी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल की याचिका पर आए फैसले को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे कोर्ट का पूरा आदेश पढ़ने के बाद ही कोई विस्तृत टिप्पणी देंगे।

आवारा मवेशियों से दुर्घटनाओं पर सरकार सतर्क

राज्य में सड़कों पर मवेशियों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर गंभीर हैं और इसकी समीक्षा हेतु बैठक भी ले चुके हैं। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाए जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

गौरेला-पेंड्रा को 8 करोड़ की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव का विकासशील दौरा, हाईवे कार्यों की समीक्षा भी की

Gaurela-Pendra-MarwahI, CG

उन्होंने गौरेला और पेंड्रा नगरपालिकाओं को 3-3 करोड़ तथा मरवाही नगर पंचायत को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

तीन नगरपालिकाओं को विकास निधि, लोकार्पण और अनावरण कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री ने गौरेला में नगर पालिका के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके अलावा बांधामूड़ा में स्व. डॉ. भंवर सिंह पोर्ते और पेंड्रा में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पर्यावरण को लेकर जागरूकता दिखाते हुए उन्होंने मल्टीपरपज स्कूल परिसर में एक वृक्षारोपण भी किया, जिसे उन्होंने “माता के नाम” समर्पित किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

अरुण साव ने रतनपुर-पेंड्रा-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्माण दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग रही है और इसके पूर्ण होने से आवागमन व व्यापार में बड़ी सुविधा होगी।

बिजली योजना को बताया ऐतिहासिक, आमजन को होगा सीधा लाभ

बिजली दरों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत आम जनता को न केवल मुफ्त बिजली दी जा रही है, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का विकल्प भी प्रदान किया गया है। इससे खासकर ग्रामीण और सीमांत किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

भूपेश-चैतन्य की याचिका पर साधी सावधानी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल की याचिका पर आए फैसले को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे कोर्ट का पूरा आदेश पढ़ने के बाद ही कोई विस्तृत टिप्पणी देंगे।

आवारा मवेशियों से दुर्घटनाओं पर सरकार सतर्क

राज्य में सड़कों पर मवेशियों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर गंभीर हैं और इसकी समीक्षा हेतु बैठक भी ले चुके हैं। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाए जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/gaurala-pendra-also-reviewed-the-highway-works-of-deputy-cm-arun/article-29894

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.