सुशासन तिहार 2025 : सीतागांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाधान शिविर में ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को अचानक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव पहुंचे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र सीमा से सटे इस आदिवासी क्षेत्र में उतरते ही स्थानीय प्रशासन और आमजन में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों और अधिकारियों ने गुलाब भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

सीएम साय ने पेड़ के नीचे ग्रामीण चौपाल लगाई, जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने शालीनता से योजनाओं की उपयोगिता, समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किया।

मुख्यमंत्री साय समाधान शिविर में शामिल होकर मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जब तक अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी रूप से नहीं पहुंचतीं, तब तक हमारा प्रयास अधूरा माना जाएगा।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से हुई है और यह 31 मई तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना पूर्व सूचना के प्रदेश के किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंचकर योजनाओं की स्थिति का आकलन करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी दौरे पर मौजूद रहे।

सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता से सीधे संवाद कर योजनाओं की गुणवत्ता और पहुंच सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों को केवल औपचारिकता ना बनाएं, बल्कि जनता की समस्याओं का तुरंत और स्थायी समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

सुशासन तिहार 2025 : सीतागांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समाधान शिविर में ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक

Raipur, CG

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र सीमा से सटे इस आदिवासी क्षेत्र में उतरते ही स्थानीय प्रशासन और आमजन में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों और अधिकारियों ने गुलाब भेंट कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

सीएम साय ने पेड़ के नीचे ग्रामीण चौपाल लगाई, जहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों ने शालीनता से योजनाओं की उपयोगिता, समस्याओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किया।

मुख्यमंत्री साय समाधान शिविर में शामिल होकर मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं जब तक अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और प्रभावी रूप से नहीं पहुंचतीं, तब तक हमारा प्रयास अधूरा माना जाएगा।

गौरतलब है कि सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से हुई है और यह 31 मई तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना पूर्व सूचना के प्रदेश के किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंचकर योजनाओं की स्थिति का आकलन करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी दौरे पर मौजूद रहे।

सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता से सीधे संवाद कर योजनाओं की गुणवत्ता और पहुंच सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों को केवल औपचारिकता ना बनाएं, बल्कि जनता की समस्याओं का तुरंत और स्थायी समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/good-governance-tihar-2025-fedback-of-schemes-from-villagers-in/article-21093

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.