VIDEO: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान: नक्सलियों से डायरेक्ट वार्ता को तैयार है सरकार

Sukma, CG

On

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सख्ती और सफलता के बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक बड़ा बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सुकमा के चिंगावरम में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नक्सली संगठन सरकार से सीधे वार्ता करने के लिए तैयार होते हैं, तो सरकार भी शांति वार्ता के लिए दरवाजे खोलने को तैयार है।

गृहमंत्री विजय शर्मा साल 2010 के चिंगावरम हमले में शहीद हुए 32 लोगों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 17 मई 2010 को हुए इस भयावह IED विस्फोट में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की जान गई थी। इस मौके पर उन्होंने केवल शहीदों को नमन किया, बल्कि नक्सलवाद से निपटने की सरकार की रणनीति और स्थिति को भी जनता के सामने रखा।

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

गृहमंत्री ने दोहराया कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए रोडमैप के तहत 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का लक्ष्य है। इसके लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में केवल नक्सली मारे जा रहे हैं या आत्मसमर्पण कर रहे हैं, बल्कि उनके लॉजिस्टिक सपोर्ट नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जा रहा है।

बढ़ते दबाव में नक्सलियों ने भेजा वार्ता प्रस्ताव

हाल के महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी जैसे क्षेत्रों से नक्सलियों को खदेड़ा गया है। दबाव में आए नक्सल संगठनों ने सरकार को शांति वार्ता का प्रस्ताव भेजा था और कार्रवाई रोकने की अपील की थी।

सरकार ने इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि या तो आत्मसमर्पण करें, या फिर जवानों की कार्रवाई का सामना करें

सरकार की नीति स्पष्ट: सीधी बातचीत की स्थिति में तैयार है सरकार

गृहमंत्री शर्मा के ताज़ा बयान से यह संकेत मिलता है कि सरकार अब भी संवाद का विकल्प खुला रखे हुए है, लेकिन शर्त यह है कि बातचीत केवल सरकार से सीधे स्तर पर होनी चाहिए, किसी तीसरे पक्ष या दबाव में नहीं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब नक्सलवाद के खिलाफ प्रदेश में निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष अपने अंजाम की ओर बढ़ता नजर रहा है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

VIDEO: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान: नक्सलियों से डायरेक्ट वार्ता को तैयार है सरकार

Sukma, CG

गृहमंत्री विजय शर्मा साल 2010 के चिंगावरम हमले में शहीद हुए 32 लोगों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 17 मई 2010 को हुए इस भयावह IED विस्फोट में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की जान गई थी। इस मौके पर उन्होंने केवल शहीदों को नमन किया, बल्कि नक्सलवाद से निपटने की सरकार की रणनीति और स्थिति को भी जनता के सामने रखा।

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

गृहमंत्री ने दोहराया कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए रोडमैप के तहत 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का लक्ष्य है। इसके लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में केवल नक्सली मारे जा रहे हैं या आत्मसमर्पण कर रहे हैं, बल्कि उनके लॉजिस्टिक सपोर्ट नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जा रहा है।

बढ़ते दबाव में नक्सलियों ने भेजा वार्ता प्रस्ताव

हाल के महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी जैसे क्षेत्रों से नक्सलियों को खदेड़ा गया है। दबाव में आए नक्सल संगठनों ने सरकार को शांति वार्ता का प्रस्ताव भेजा था और कार्रवाई रोकने की अपील की थी।

सरकार ने इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि या तो आत्मसमर्पण करें, या फिर जवानों की कार्रवाई का सामना करें

सरकार की नीति स्पष्ट: सीधी बातचीत की स्थिति में तैयार है सरकार

गृहमंत्री शर्मा के ताज़ा बयान से यह संकेत मिलता है कि सरकार अब भी संवाद का विकल्प खुला रखे हुए है, लेकिन शर्त यह है कि बातचीत केवल सरकार से सीधे स्तर पर होनी चाहिए, किसी तीसरे पक्ष या दबाव में नहीं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब नक्सलवाद के खिलाफ प्रदेश में निर्णायक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष अपने अंजाम की ओर बढ़ता नजर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/home-minister-vijay-sharmas-big-statement-is-ready-for-direct/article-21277

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.