बिलासपुर में नाबालिग की चाकू से हत्या: चार युवकों ने मिलकर किया हमला, अस्पताल में तड़पता रहा पीड़ित

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुमित बांधे (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जरहाभाठा मिनी बस्ती का रहने वाला था।

 हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कहासुनी से बढ़ा विवाद, चाकू से हमला कर दिया

रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। इस दौरान चार युवकों ने मिलकर सुमित पर चाकू से कई वार किए। घटना के बाद परिजन घायल को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में सुमित काफी देर तक फर्श पर तड़पता रहा और फिर उसकी मौत हो गई।

तीन आरोपी हिरासत में, एक फरार

पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि मोहल्ले में स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना की जांच जारी है और झगड़े की असली वजह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों का आरोप: बिना किसी कारण मारा गया सुमित

मृतक के भाई विजय बांधे ने बताया कि सुमित का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। वह तो घर से निकला ही था कि कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। विजय का दावा है कि सुमित को जानबूझकर निशाना बनाया गया और मारपीट के दौरान उसकी हत्या की गई।

स्थानीय लोग सदमे में, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद जरहाभाठा क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोहल्ले में गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में नाबालिग की चाकू से हत्या: चार युवकों ने मिलकर किया हमला, अस्पताल में तड़पता रहा पीड़ित

Bilaspur, CG

 हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कहासुनी से बढ़ा विवाद, चाकू से हमला कर दिया

रविवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। इस दौरान चार युवकों ने मिलकर सुमित पर चाकू से कई वार किए। घटना के बाद परिजन घायल को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में सुमित काफी देर तक फर्श पर तड़पता रहा और फिर उसकी मौत हो गई।

तीन आरोपी हिरासत में, एक फरार

पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि मोहल्ले में स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना की जांच जारी है और झगड़े की असली वजह का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

परिजनों का आरोप: बिना किसी कारण मारा गया सुमित

मृतक के भाई विजय बांधे ने बताया कि सुमित का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। वह तो घर से निकला ही था कि कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। विजय का दावा है कि सुमित को जानबूझकर निशाना बनाया गया और मारपीट के दौरान उसकी हत्या की गई।

स्थानीय लोग सदमे में, पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के बाद जरहाभाठा क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोहल्ले में गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bilaspur-four-youths-murdered-in-bilaspur-with-a-knife/article-27554

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.