रायपुर: झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या की, तानों और रुपयों के विवाद से था नाराज़

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

आरोपी डॉक्टर राकेश कुमार बारले ने खुद पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

तानों से परेशान था डॉक्टर

आरोपी ने बताया कि मृतका रुक्मणी ध्रुव (60) पिछले कई दिनों से इलाज को लेकर उसे ताने मार रही थी। वह आरोप लगाती थी कि डॉक्टर इलाज के नाम पर लोगों से पैसे लूट रहा है। महिला का हाथ दर्द ठीक नहीं हो रहा था, जिससे वह नाराज थी। साथ ही, डॉक्टर ने पति-पत्नी को जमीन के सौदे के लिए 10 हजार रुपए एडवांस दिए थे, जो वापस नहीं मिल रहे थे।

इलाज के बहाने घर पहुंचा और कर दी हत्या

16 जुलाई की शाम आरोपी, भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी के घर इलाज के बहाने पहुंचा। पहले भूखन को पलंग पर लिटाया, फिर पत्नी को गर्म पानी लाने किचन में भेजा। जैसे ही महिला अंदर गई, आरोपी ने चाकू से भूखन के गले और सीने पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने रुक्मणी पर भी चाकू से वार कर दिया।

मोबाइल लोकेशन से टूटा केस

हत्या के बाद आरोपी अपने गृहग्राम कोड़ापारा (जिला धमतरी) चला गया। खून से सने कपड़े बदलने के लिए वह अपने घर गया, इसी दौरान उसकी मोबाइल लोकेशन बदल गई। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग से उस तक पहुंच बनाई। पहले आरोपी ने मना किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और जूते को आरोपी द्वारा नाले में फेंकने की जानकारी जुटाई और सारे सबूत इकट्ठा किए। आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस की जांच में अभनपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर कार्यवाही की।

तीन बच्चों के माता-पिता थे मृतक दंपती

मृतक भूखन और रुक्मणी खेती-किसानी करते थे। उनके तीन बच्चे हैं— दो बेटियां और एक बेटा। बेटियां शादीशुदा हैं और बेटा रायपुर में काम करता है। पड़ोसी ने जब उन्हें खेत में नहीं देखा, तो घर जाकर देखा जहां दोनों की लाशें मिलीं और घटना सामने आई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या की, तानों और रुपयों के विवाद से था नाराज़

Raipur, CG

आरोपी डॉक्टर राकेश कुमार बारले ने खुद पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

तानों से परेशान था डॉक्टर

आरोपी ने बताया कि मृतका रुक्मणी ध्रुव (60) पिछले कई दिनों से इलाज को लेकर उसे ताने मार रही थी। वह आरोप लगाती थी कि डॉक्टर इलाज के नाम पर लोगों से पैसे लूट रहा है। महिला का हाथ दर्द ठीक नहीं हो रहा था, जिससे वह नाराज थी। साथ ही, डॉक्टर ने पति-पत्नी को जमीन के सौदे के लिए 10 हजार रुपए एडवांस दिए थे, जो वापस नहीं मिल रहे थे।

इलाज के बहाने घर पहुंचा और कर दी हत्या

16 जुलाई की शाम आरोपी, भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी के घर इलाज के बहाने पहुंचा। पहले भूखन को पलंग पर लिटाया, फिर पत्नी को गर्म पानी लाने किचन में भेजा। जैसे ही महिला अंदर गई, आरोपी ने चाकू से भूखन के गले और सीने पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने रुक्मणी पर भी चाकू से वार कर दिया।

मोबाइल लोकेशन से टूटा केस

हत्या के बाद आरोपी अपने गृहग्राम कोड़ापारा (जिला धमतरी) चला गया। खून से सने कपड़े बदलने के लिए वह अपने घर गया, इसी दौरान उसकी मोबाइल लोकेशन बदल गई। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग से उस तक पहुंच बनाई। पहले आरोपी ने मना किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और जूते को आरोपी द्वारा नाले में फेंकने की जानकारी जुटाई और सारे सबूत इकट्ठा किए। आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस की जांच में अभनपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर कार्यवाही की।

तीन बच्चों के माता-पिता थे मृतक दंपती

मृतक भूखन और रुक्मणी खेती-किसानी करते थे। उनके तीन बच्चे हैं— दो बेटियां और एक बेटा। बेटियां शादीशुदा हैं और बेटा रायपुर में काम करता है। पड़ोसी ने जब उन्हें खेत में नहीं देखा, तो घर जाकर देखा जहां दोनों की लाशें मिलीं और घटना सामने आई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/raipur-jholachhap-doctor-was-angry-with-the-dispute-of-the/article-28493

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.