बिलासपुर में मौलाना ने गर्भवती पत्नी को पिलाया एसिड, मारपीट के बाद UP में दफनाया; 14 दिन बाद कब्र से शव निकला, खुला हत्या का राज

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक मौलाना ने अपनी गर्भवती पत्नी की नृशंस हत्या कर उसे उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में दफना दिया।

 पत्नी की मौत को प्राकृतिक बताने की कोशिश की गई, लेकिन 14 दिन बाद कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम किए जाने पर एसिड पिलाने और बेरहमी से पीटे जाने का खुलासा हुआ।

घटना 12 जुलाई की है। मृतका सलमा (35 वर्ष), बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित तालापारा की रहने वाली थी। उसका निकाह 2012 में उत्तरप्रदेश के कारी बशीर अहमद से हुआ था, जो वर्तमान में बिलासपुर में एक मदरसे में मौलाना था और अपने भाइयों के साथ होटल भी चलाता था।

एक रात पहले पत्नी से झगड़ा, फिर हुई दर्दनाक मौत

परिजनों ने बताया कि 11 जुलाई की रात मौलाना का किसी दूसरी महिला को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ। उसी रात बशीर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सलमा के साथ बर्बरता की। गर्म प्रेस से जलाया, पेट में लात मारी और अंत में टॉयलेट क्लीनर जबरन पिला दिया।

सलमा की 8 वर्षीय बेटी ने मां की हालत देख मोहल्लेवालों को सूचना दी। जब लोग घर पहुंचे तो फर्श पर हार्पिक फैला था और चादर खून से सनी हुई थी। बाद में मौलाना ने शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए अपने पैतृक गांव ले जाकर दफना दिया।

14 दिन बाद कब्र से शव निकाला, एसिड पिलाने की पुष्टि

परिजनों की शिकायत पर 26 जुलाई को उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में कब्र खोदी गई और शव को निकाला गया। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों और मुंह में एसिड जलने के निशान मिले।

अस्पताल प्रबंधन पर भी शक, परिजनों ने की शिकायत

इससे पहले जिस यूनिटी अस्पताल में सलमा को मृत घोषित किया गया था, वहां की रिपोर्ट में उसे मानसिक रूप से बीमार बताया गया था। डॉक्टरों ने पुलिस को यह भी कहा था कि शरीर पर कोई चोट नहीं थी। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से अस्पताल की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है।

बिलासपुर पुलिस की लापरवाही उजागर

पोस्टमॉर्टम को 9 दिन बीतने के बाद भी बिलासपुर पुलिस ने अब तक UP नहीं भेजी जांच टीम। मृतका का भाई सिविल लाइन थाने गया तो उसे लौटा दिया गया। पुलिस का कहना है कि UP से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।

शादी के 2 साल बाद शुरू हुई थी प्रताड़ना

परिजनों के अनुसार, शादी के दो साल बाद से ही सलमा के साथ मारपीट और दहेज को लेकर झगड़े शुरू हो गए थे। यह सिलसिला मौत तक जारी रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में मौलाना ने गर्भवती पत्नी को पिलाया एसिड, मारपीट के बाद UP में दफनाया; 14 दिन बाद कब्र से शव निकला, खुला हत्या का राज

Bilaspur, CG

 पत्नी की मौत को प्राकृतिक बताने की कोशिश की गई, लेकिन 14 दिन बाद कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम किए जाने पर एसिड पिलाने और बेरहमी से पीटे जाने का खुलासा हुआ।

घटना 12 जुलाई की है। मृतका सलमा (35 वर्ष), बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित तालापारा की रहने वाली थी। उसका निकाह 2012 में उत्तरप्रदेश के कारी बशीर अहमद से हुआ था, जो वर्तमान में बिलासपुर में एक मदरसे में मौलाना था और अपने भाइयों के साथ होटल भी चलाता था।

एक रात पहले पत्नी से झगड़ा, फिर हुई दर्दनाक मौत

परिजनों ने बताया कि 11 जुलाई की रात मौलाना का किसी दूसरी महिला को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ। उसी रात बशीर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सलमा के साथ बर्बरता की। गर्म प्रेस से जलाया, पेट में लात मारी और अंत में टॉयलेट क्लीनर जबरन पिला दिया।

सलमा की 8 वर्षीय बेटी ने मां की हालत देख मोहल्लेवालों को सूचना दी। जब लोग घर पहुंचे तो फर्श पर हार्पिक फैला था और चादर खून से सनी हुई थी। बाद में मौलाना ने शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए अपने पैतृक गांव ले जाकर दफना दिया।

14 दिन बाद कब्र से शव निकाला, एसिड पिलाने की पुष्टि

परिजनों की शिकायत पर 26 जुलाई को उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले में कब्र खोदी गई और शव को निकाला गया। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों और मुंह में एसिड जलने के निशान मिले।

अस्पताल प्रबंधन पर भी शक, परिजनों ने की शिकायत

इससे पहले जिस यूनिटी अस्पताल में सलमा को मृत घोषित किया गया था, वहां की रिपोर्ट में उसे मानसिक रूप से बीमार बताया गया था। डॉक्टरों ने पुलिस को यह भी कहा था कि शरीर पर कोई चोट नहीं थी। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से अस्पताल की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है।

बिलासपुर पुलिस की लापरवाही उजागर

पोस्टमॉर्टम को 9 दिन बीतने के बाद भी बिलासपुर पुलिस ने अब तक UP नहीं भेजी जांच टीम। मृतका का भाई सिविल लाइन थाने गया तो उसे लौटा दिया गया। पुलिस का कहना है कि UP से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।

शादी के 2 साल बाद शुरू हुई थी प्रताड़ना

परिजनों के अनुसार, शादी के दो साल बाद से ही सलमा के साथ मारपीट और दहेज को लेकर झगड़े शुरू हो गए थे। यह सिलसिला मौत तक जारी रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/maulana-fed-pregnant-wife-in-bilaspur-after-assault-the-body/article-29888

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.