छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा जोर, 26 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेशभर में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि की संभावना जताई है। खासकर 23 जुलाई से 26 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश तेज होने के आसार हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई। पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

सक्रिय मौसम प्रणालियां (सिनॉप्टिक सिस्टम)

  • मानसून द्रोणिका जम्मू से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

  • एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण ओडिशा और उससे सटे क्षेत्रों में स्थित है, जो 5.8 किमी ऊंचाई तक प्रभावी है।

  • इसके अलावा, उत्तर मध्य कर्नाटक से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका भी 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जुलाई को एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

आज की मौसम चेतावनी

प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात और भारी वर्षा की भी आशंका है। विशेष रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा का प्रभाव अधिक रह सकता है।

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर दिखाएगा जोर, 26 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेशभर में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि की संभावना जताई है। खासकर 23 जुलाई से 26 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश तेज होने के आसार हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई। पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

सक्रिय मौसम प्रणालियां (सिनॉप्टिक सिस्टम)

  • मानसून द्रोणिका जम्मू से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

  • एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण ओडिशा और उससे सटे क्षेत्रों में स्थित है, जो 5.8 किमी ऊंचाई तक प्रभावी है।

  • इसके अलावा, उत्तर मध्य कर्नाटक से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका भी 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जुलाई को एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

आज की मौसम चेतावनी

प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात और भारी वर्षा की भी आशंका है। विशेष रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा का प्रभाव अधिक रह सकता है।

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/monsoon-will-again-show-up-in-chhattisgarh-warning-of-heavy/article-28394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.