जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया की जयंती पर ‘एक भाव, एक जुराव’ कार्यक्रम, भावुक हुए भूपेश बघेल और अनुज शर्मा

Raipur, CG

जनकवि स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया की 76वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को रायपुर प्रेस क्लब में एक विशेष कार्यक्रम ‘पुरखा के सुरता – एक भाव, एक जुराव’ का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक आयोजन में राज्य के राजनेता, साहित्यकार, पत्रकार और सांस्कृतिक क्षेत्र के दिग्गज शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, फिल्म निर्देशक सतीश जैन और ‘मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच’ के संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ी अस्मिता पर हुई चर्चा, मस्तुरिया जी के गीतों का हुआ गायन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और स्वाभिमान के मुद्दों पर गंभीर संवाद हुआ। मस्तुरिया जी के प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने जनकवि के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

"उनके सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि" – नंदकिशोर शुक्ल

मुख्य वक्ता नंदकिशोर शुक्ल ने कहा कि मस्तुरिया जी के गीत गाने या आयोजन करने से ही कार्य पूरा नहीं होता। जब तक छत्तीसगढ़ी में सरकारी कार्य नहीं होंगे, छत्तीसगढ़ी स्कूल नहीं खुलेंगे, तब तक उनके सपनों को साकार नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने जनजागरण के लिए ‘मोर संग चलव’ अभियान में सबको शामिल होने का आह्वान किया।

"उनके गीतों से हम बड़े हुए" – टंकराम वर्मा

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भले ही मस्तुरिया जी से व्यक्तिगत भेंट नहीं हुई, पर उनके गीतों को सुनते-सुनते ही वे बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मस्तुरिया के गीत खेतों में काम करने से लेकर जीवन के हर मोड़ पर साथ रहे।

"कवि सम्मेलनों में रात-रात उन्हें सुनता रहा" – भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भावुक होते हुए कहा कि वे चंदैनी-गोंदा जैसे कार्यक्रमों में मस्तुरिया जी को सुनने जाया करते थे। उन्होंने कहा कि मस्तुरिया जी के गीतों ने न केवल कलाकारों को दिशा दी, बल्कि नेताओं को चुनाव जिताने तक की ताकत रखी

"मुझे मस्तुरिया जी ने गढ़ा" – अनुज शर्मा और सतीश जैन की स्मृतियाँ

विधायक और गायक अनुज शर्मा ने कहा कि उनका मस्तुरिया जी से पारिवारिक रिश्ता था। वे जो कुछ भी आज हैं, उसमें मस्तुरिया जी की प्रेरणा और आशीर्वाद है। वहीं, निर्देशक सतीश जैन ने कहा कि उनकी पहली फिल्म को मस्तुरिया जी ने ही पहचान दिलाई। उन्होंने उन्हें ‘संस्थापक’ की तरह याद किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया की जयंती पर ‘एक भाव, एक जुराव’ कार्यक्रम, भावुक हुए भूपेश बघेल और अनुज शर्मा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ी अस्मिता पर हुई चर्चा, मस्तुरिया जी के गीतों का हुआ गायन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और स्वाभिमान के मुद्दों पर गंभीर संवाद हुआ। मस्तुरिया जी के प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। वक्ताओं ने जनकवि के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

"उनके सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि" – नंदकिशोर शुक्ल

मुख्य वक्ता नंदकिशोर शुक्ल ने कहा कि मस्तुरिया जी के गीत गाने या आयोजन करने से ही कार्य पूरा नहीं होता। जब तक छत्तीसगढ़ी में सरकारी कार्य नहीं होंगे, छत्तीसगढ़ी स्कूल नहीं खुलेंगे, तब तक उनके सपनों को साकार नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने जनजागरण के लिए ‘मोर संग चलव’ अभियान में सबको शामिल होने का आह्वान किया।

"उनके गीतों से हम बड़े हुए" – टंकराम वर्मा

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भले ही मस्तुरिया जी से व्यक्तिगत भेंट नहीं हुई, पर उनके गीतों को सुनते-सुनते ही वे बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मस्तुरिया के गीत खेतों में काम करने से लेकर जीवन के हर मोड़ पर साथ रहे।

"कवि सम्मेलनों में रात-रात उन्हें सुनता रहा" – भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भावुक होते हुए कहा कि वे चंदैनी-गोंदा जैसे कार्यक्रमों में मस्तुरिया जी को सुनने जाया करते थे। उन्होंने कहा कि मस्तुरिया जी के गीतों ने न केवल कलाकारों को दिशा दी, बल्कि नेताओं को चुनाव जिताने तक की ताकत रखी

"मुझे मस्तुरिया जी ने गढ़ा" – अनुज शर्मा और सतीश जैन की स्मृतियाँ

विधायक और गायक अनुज शर्मा ने कहा कि उनका मस्तुरिया जी से पारिवारिक रिश्ता था। वे जो कुछ भी आज हैं, उसमें मस्तुरिया जी की प्रेरणा और आशीर्वाद है। वहीं, निर्देशक सतीश जैन ने कहा कि उनकी पहली फिल्म को मस्तुरिया जी ने ही पहचान दिलाई। उन्होंने उन्हें ‘संस्थापक’ की तरह याद किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/on-the-birth-anniversary-of-janakavi-laxman-masturia-ek-bhav/article-23541

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.