विंध्य में पहली बार सफल ड्रग इल्यूटिंग बैलून एंजियोप्लास्टी, रीवा के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

Rewa, MP

विंध्य क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र को एक बड़ी चिकित्सा सफलता मिली है। रीवा स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने पहली बार ड्रग इल्यूटिंग बैलून (DEB) एंजियोप्लास्टी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि अब तक यह तकनीक केवल बड़े महानगरों तक सीमित थी।

50 वर्षीय मरीज की नसें थीं 99% तक बंद

रीवा निवासी सुरेश कुमार नामदेव (50 वर्ष) को लंबे समय से सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। वह डॉ. एस. के. त्रिपाठी की ओपीडी में पहुंचे। जांच में सामने आया कि उनकी हृदय की एक मुख्य नस 99% बंद थी जबकि दूसरी नस 80% तक अवरुद्ध हो चुकी थी। यदि समय पर इलाज नहीं होता, तो यह गंभीर हृदयघात में बदल सकता था।

एक नस में स्टंट, दूसरी में नई तकनीक DEB से खुला रास्ता

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि मरीज की मुख्य नस में स्टंट डाला गया, जबकि दूसरी नस में बिना स्टंट वाली ड्रग इल्यूटिंग बैलून (DEB) तकनीक का उपयोग किया गया। यह करीब दो घंटे तक चला प्रोसीजर पूरी तरह सफल रहा।

क्या है DEB एंजियोप्लास्टी?

DEB (Drug Eluting Balloon) एंजियोप्लास्टी एक आधुनिक हृदय उपचार तकनीक है जिसमें बिना स्टंट लगाए, विशेष दवा से लेपित बैलून के माध्यम से नस को खोला जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मरीज के शरीर में मेटल इम्प्लांट नहीं डाला जाता, जिससे दीर्घकालिक जटिलताओं का खतरा कम होता है।

बायपास सर्जरी से मिली राहत, इलाज रहा पूरी तरह मुफ्त

जहां निजी अस्पतालों में यह प्रक्रिया 3 से 5 लाख रुपए तक खर्चीली होती है, वहीं रीवा के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में यह पूरी तरह मुफ्त में की गई। इससे मरीज को बायपास सर्जरी जैसे बड़े ऑपरेशन से भी राहत मिली।

टीम वर्क बना सफलता की कुंजी

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता पूरी चिकित्सा टीम के सहयोग का नतीजा है। नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और कार्डियोलॉजी विभाग के सभी सदस्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा। यह उपलब्धि न केवल मरीज बल्कि विंध्य क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

विंध्य में पहली बार सफल ड्रग इल्यूटिंग बैलून एंजियोप्लास्टी, रीवा के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

Rewa, MP

50 वर्षीय मरीज की नसें थीं 99% तक बंद

रीवा निवासी सुरेश कुमार नामदेव (50 वर्ष) को लंबे समय से सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। वह डॉ. एस. के. त्रिपाठी की ओपीडी में पहुंचे। जांच में सामने आया कि उनकी हृदय की एक मुख्य नस 99% बंद थी जबकि दूसरी नस 80% तक अवरुद्ध हो चुकी थी। यदि समय पर इलाज नहीं होता, तो यह गंभीर हृदयघात में बदल सकता था।

एक नस में स्टंट, दूसरी में नई तकनीक DEB से खुला रास्ता

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि मरीज की मुख्य नस में स्टंट डाला गया, जबकि दूसरी नस में बिना स्टंट वाली ड्रग इल्यूटिंग बैलून (DEB) तकनीक का उपयोग किया गया। यह करीब दो घंटे तक चला प्रोसीजर पूरी तरह सफल रहा।

क्या है DEB एंजियोप्लास्टी?

DEB (Drug Eluting Balloon) एंजियोप्लास्टी एक आधुनिक हृदय उपचार तकनीक है जिसमें बिना स्टंट लगाए, विशेष दवा से लेपित बैलून के माध्यम से नस को खोला जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मरीज के शरीर में मेटल इम्प्लांट नहीं डाला जाता, जिससे दीर्घकालिक जटिलताओं का खतरा कम होता है।

बायपास सर्जरी से मिली राहत, इलाज रहा पूरी तरह मुफ्त

जहां निजी अस्पतालों में यह प्रक्रिया 3 से 5 लाख रुपए तक खर्चीली होती है, वहीं रीवा के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में यह पूरी तरह मुफ्त में की गई। इससे मरीज को बायपास सर्जरी जैसे बड़े ऑपरेशन से भी राहत मिली।

टीम वर्क बना सफलता की कुंजी

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता पूरी चिकित्सा टीम के सहयोग का नतीजा है। नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और कार्डियोलॉजी विभाग के सभी सदस्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा। यह उपलब्धि न केवल मरीज बल्कि विंध्य क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/for-the-first-time-in-vindhya-successful-drug-electing-balloon/article-23545

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.