केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट सहित 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

Raipur, CG

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के निकट रविवार सुबह एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गौरीकुंड के जंगलों में हुआ, जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों में एक दो वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है।

हादसे की जानकारी सुबह लगभग 5:20 बजे सामने आई। हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन भारी धुंध और खराब मौसम के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन किसी को जीवित नहीं बचाया जा सका।

सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा:

“श्री केदारनाथ धाम जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। इस भीषण हादसे में पायलट सहित सभी श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक-संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार अपने श्रीचरणों में सभी दिवंगत आत्माओं को स्थान दें। ॐ शांति।”

आर्यन कंपनी का था हेलीकॉप्टर, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। दुर्घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में सवार सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए थे। मरने वालों की पहचान पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा, और राशि के रूप में हुई है।

दुख की लहर, कई राज्यों से थे श्रद्धालु

इस हादसे की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में महाराष्ट्र का एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जिससे हादसे की पीड़ा और भी गहरी हो गई है। उत्तराखंड प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मौसम की स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट सहित 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

Raipur, CG

हादसे की जानकारी सुबह लगभग 5:20 बजे सामने आई। हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन भारी धुंध और खराब मौसम के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन किसी को जीवित नहीं बचाया जा सका।

सीएम विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा:

“श्री केदारनाथ धाम जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। इस भीषण हादसे में पायलट सहित सभी श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक-संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार अपने श्रीचरणों में सभी दिवंगत आत्माओं को स्थान दें। ॐ शांति।”

आर्यन कंपनी का था हेलीकॉप्टर, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। दुर्घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में सवार सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए थे। मरने वालों की पहचान पायलट राजवीर, विक्रम रावत, विनोद, तृष्टि सिंह, राजकुमार, श्रद्धा, और राशि के रूप में हुई है।

दुख की लहर, कई राज्यों से थे श्रद्धालु

इस हादसे की खबर फैलते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में महाराष्ट्र का एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जिससे हादसे की पीड़ा और भी गहरी हो गई है। उत्तराखंड प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मौसम की स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने पर विचार किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/painful-death-of-7-devotees-including-kedarnath-helicopter-accident-pilot/article-24430

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.