ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में दो दर्दनाक हादसे, एक युवक की मौत, एक लापता – श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

Khandwa, MP

प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर में रविवार को नर्मदा नदी में हुए दो अलग-अलग डूबने की घटनाओं ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। अस्थि विसर्जन के लिए आए महाराष्ट्र के तीन युवकों में से एक युवक डूब गया, वहीं ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे एक अन्य युवक की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखा गया।

अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवक, एक लापता

पहली घटना ओंकारेश्वर के नर्मदा–कावेरी संगम घाट की है, जहां महाराष्ट्र के मालेगांव (नासिक) से अस्थि विसर्जन के लिए आए कृष्णा पवार (32 वर्ष) अपने दो साथियों के साथ नदी में उतरे थे। अचानक तीनों युवक डूबने लगे। घाट पर मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों ने तत्काल दो युवकों को बाहर निकाल लिया, लेकिन कृष्णा पवार गहरे पानी में समा गए। रेस्क्यू टीम की तलाश जारी है।

ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान युवक की मौत

दूसरी घटना ब्रह्मपुरी घाट पर हुई, जहां जयपुर निवासी अनिल मीणा (25 वर्ष), जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे, नर्मदा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

श्रद्धालुओं और स्थानीयों में प्रशासन के प्रति रोष

दोनों घटनाओं ने तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। श्रद्धालु लगातार आरोप लगा रहे हैं कि घाटों पर न तो लाइफगार्ड तैनात हैं, न चेतावनी बोर्ड, और न ही बैरिकेडिंग। एक ओर लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ के लिए आते हैं, दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही से लगातार जानें जा रही हैं।

श्रद्धालुओं ने उठाई सुरक्षा की मांग

प्रयागराज से आई श्रद्धालु कविता मिश्रा ने कहा, "हम पुण्य करने आते हैं, पर यहां हर बार कोई घटना सुनने को मिलती है। प्रशासन को अलर्ट रहना चाहिए।" वहीं, ओडिशा की वैजयंती नायडू ने मांग की कि घाटों पर लाइफ जैकेट, चेतावनी संकेत और निगरानी दल हर समय तैनात हों।

स्थानीय संत और फोटोग्राफर ने जताई चिंता

स्थानीय संत ने कहा कि कृष्णा पवार ने अपने दोनों साथियों की जान बचा ली, लेकिन खुद डूब गया। यह घटना प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। एक स्थानीय फोटोग्राफर ने कहा, “अगर घाटों पर स्थायी गोताखोर दल और रेस्क्यू बोट टीम होती, तो शायद यह जान बचाई जा सकती थी।”

प्रशासन पर उठे सवाल, अब जरूरी है कड़ी व्यवस्था

ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासन की उदासीनता का संकेत हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि घाटों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की नियुक्ति और रेस्क्यू टीम की स्थायी तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में दो दर्दनाक हादसे, एक युवक की मौत, एक लापता – श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

Khandwa, MP

अस्थि विसर्जन के दौरान डूबे तीन युवक, एक लापता

पहली घटना ओंकारेश्वर के नर्मदा–कावेरी संगम घाट की है, जहां महाराष्ट्र के मालेगांव (नासिक) से अस्थि विसर्जन के लिए आए कृष्णा पवार (32 वर्ष) अपने दो साथियों के साथ नदी में उतरे थे। अचानक तीनों युवक डूबने लगे। घाट पर मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों ने तत्काल दो युवकों को बाहर निकाल लिया, लेकिन कृष्णा पवार गहरे पानी में समा गए। रेस्क्यू टीम की तलाश जारी है।

ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान युवक की मौत

दूसरी घटना ब्रह्मपुरी घाट पर हुई, जहां जयपुर निवासी अनिल मीणा (25 वर्ष), जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे, नर्मदा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

श्रद्धालुओं और स्थानीयों में प्रशासन के प्रति रोष

दोनों घटनाओं ने तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। श्रद्धालु लगातार आरोप लगा रहे हैं कि घाटों पर न तो लाइफगार्ड तैनात हैं, न चेतावनी बोर्ड, और न ही बैरिकेडिंग। एक ओर लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ के लिए आते हैं, दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही से लगातार जानें जा रही हैं।

श्रद्धालुओं ने उठाई सुरक्षा की मांग

प्रयागराज से आई श्रद्धालु कविता मिश्रा ने कहा, "हम पुण्य करने आते हैं, पर यहां हर बार कोई घटना सुनने को मिलती है। प्रशासन को अलर्ट रहना चाहिए।" वहीं, ओडिशा की वैजयंती नायडू ने मांग की कि घाटों पर लाइफ जैकेट, चेतावनी संकेत और निगरानी दल हर समय तैनात हों।

स्थानीय संत और फोटोग्राफर ने जताई चिंता

स्थानीय संत ने कहा कि कृष्णा पवार ने अपने दोनों साथियों की जान बचा ली, लेकिन खुद डूब गया। यह घटना प्रशासन की लापरवाही का परिणाम है। एक स्थानीय फोटोग्राफर ने कहा, “अगर घाटों पर स्थायी गोताखोर दल और रेस्क्यू बोट टीम होती, तो शायद यह जान बचाई जा सकती थी।”

प्रशासन पर उठे सवाल, अब जरूरी है कड़ी व्यवस्था

ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासन की उदासीनता का संकेत हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि घाटों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोरों की नियुक्ति और रेस्क्यू टीम की स्थायी तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-painful-accidents-in-narmada-river-in-omkareshwar-a-young/article-24436

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.