एम्स रायपुर में 13 वर्षीय बच्चे के फेफड़े से पिन निकाली गई, वीडियो ब्रोंकोस्कोपी से बचाई गई जान

Raipur, CG

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के डॉक्टरों ने 13 साल के एक बच्चे की जान उस समय बचा ली जब उसकी श्वांस नली में पिन फंसी हुई पाई गई।

चिकित्सकों की टीम ने वीडियो ब्रोंकोस्कोपी की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक उस नुकीली पिन को फेफड़े की गहराई से निकालकर सफल उपचार किया।

बच्चे को उसके परिजन 30 जून को एम्स के ट्रॉमा इमरजेंसी यूनिट में लेकर पहुंचे थे। उसे खांसी के साथ लगातार खून आ रहा था, साथ ही दो सप्ताह से अधिक समय से बुखार और सीने में तेज दर्द था। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चा खेलते समय गलती से पिन निगल गया था, जो उसकी श्वास नली से होते हुए फेफड़े में जाकर फंस गई थी।

एम्स की टीम ने बिना देरी किए उसे सिडेशन के तहत ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया के लिए तैयार किया। सांस लेने में कोई अवरोध न हो, इसके लिए लैरिंजियल एयरवे डाला गया और फिर वीडियो ब्रोंकोस्कोपी की सहायता से सटीक लोकेशन का पता लगाकर विशेष उपकरणों से पिन को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।

इस दौरान हुए मामूली रक्तस्राव को टेम्पोनाड और स्थानीय एड्रेनालिन से नियंत्रित कर लिया गया और अगले दिन बच्चे को एंटीबायोटिक व फिजियोथेरेपी निर्देशों के साथ छुट्टी दे दी गई। एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल (सेवानिवृत्त) ने इसे टीम वर्क और उन्नत संसाधनों की सफलता बताया।

गंभीर हो सकते थे परिणाम यदि देरी होती

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर फेफड़े में फंसी ऐसी नुकीली वस्तु समय पर नहीं निकाली जाए, तो इससे बलगम जमा हो सकता है, सांस की नली अवरुद्ध हो सकती है और संक्रमण या फेफड़ों को स्थायी क्षति भी हो सकती है, जो जानलेवा स्थिति बना सकती थी।

विशेषज्ञों की टीम रही सतर्क

इस सफल ऑपरेशन में डॉ. रंगनाथ टी. गंगा, डॉ. अजय बेहरा, डॉ. प्रवीण दुबे और डॉ. राहुल चक्रवर्ती, साथ ही एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. चंदन डे और डॉ. शमा खान ने विशेष योगदान दिया। रेडियोलॉजी विभाग की टीम ने भी फेफड़े की स्थिति स्पष्ट करने में अहम भूमिका निभाई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एम्स रायपुर में 13 वर्षीय बच्चे के फेफड़े से पिन निकाली गई, वीडियो ब्रोंकोस्कोपी से बचाई गई जान

Raipur, CG

चिकित्सकों की टीम ने वीडियो ब्रोंकोस्कोपी की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक उस नुकीली पिन को फेफड़े की गहराई से निकालकर सफल उपचार किया।

बच्चे को उसके परिजन 30 जून को एम्स के ट्रॉमा इमरजेंसी यूनिट में लेकर पहुंचे थे। उसे खांसी के साथ लगातार खून आ रहा था, साथ ही दो सप्ताह से अधिक समय से बुखार और सीने में तेज दर्द था। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चा खेलते समय गलती से पिन निगल गया था, जो उसकी श्वास नली से होते हुए फेफड़े में जाकर फंस गई थी।

एम्स की टीम ने बिना देरी किए उसे सिडेशन के तहत ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया के लिए तैयार किया। सांस लेने में कोई अवरोध न हो, इसके लिए लैरिंजियल एयरवे डाला गया और फिर वीडियो ब्रोंकोस्कोपी की सहायता से सटीक लोकेशन का पता लगाकर विशेष उपकरणों से पिन को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।

इस दौरान हुए मामूली रक्तस्राव को टेम्पोनाड और स्थानीय एड्रेनालिन से नियंत्रित कर लिया गया और अगले दिन बच्चे को एंटीबायोटिक व फिजियोथेरेपी निर्देशों के साथ छुट्टी दे दी गई। एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल (सेवानिवृत्त) ने इसे टीम वर्क और उन्नत संसाधनों की सफलता बताया।

गंभीर हो सकते थे परिणाम यदि देरी होती

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर फेफड़े में फंसी ऐसी नुकीली वस्तु समय पर नहीं निकाली जाए, तो इससे बलगम जमा हो सकता है, सांस की नली अवरुद्ध हो सकती है और संक्रमण या फेफड़ों को स्थायी क्षति भी हो सकती है, जो जानलेवा स्थिति बना सकती थी।

विशेषज्ञों की टीम रही सतर्क

इस सफल ऑपरेशन में डॉ. रंगनाथ टी. गंगा, डॉ. अजय बेहरा, डॉ. प्रवीण दुबे और डॉ. राहुल चक्रवर्ती, साथ ही एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. चंदन डे और डॉ. शमा खान ने विशेष योगदान दिया। रेडियोलॉजी विभाग की टीम ने भी फेफड़े की स्थिति स्पष्ट करने में अहम भूमिका निभाई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pin-extracted-from-the-lungs-of-a-13-year-old/article-26444

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.