- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- करंट की चपेट में आने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, खेत में बिछाए गए तार से हुआ हादसा
करंट की चपेट में आने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, खेत में बिछाए गए तार से हुआ हादसा
Kawardha, CG
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बिछाए गए करंट युक्त तार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कोहड़िया गांव (रणवीरपुर चौकी क्षेत्र) का है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किसान विशाल पटेल अपनी फसल चोरी और मवेशियों से बचाने के लिए खेत में बिजली का तार बिछा दिया था। उसी दौरान गांव के रहने वाले जहरु निषाद और उनका बेटा श्रवण निषाद खेत से गुजरे और करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार खेत में करंट युक्त तार लगाया गया था। अगर जांच में यह स्पष्ट होता है कि मौत करंट से हुई है तो खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए