आज CG में सियासी और सामाजिक हलचल तेज़: कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा और कई अहम आयोजन

Raipur, CG

राजधानी रायपुर में बुधवार का दिन राजनीतिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा रहेगा।

एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की अहम बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जा रही है, तो दूसरी ओर वे शाम को “तिरंगा यात्रा” में भाग लेकर जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर दौरे पर रवाना होंगे, वहीं भाजपा कार्यशाला और कई सामाजिक कार्यक्रम भी आज राजधानी में आयोजित हो रहे हैं।

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में सुबह 11:30 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रालय स्थित महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है। पिछली कैबिनेट बैठक में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन का बड़ा निर्णय लिया गया था, जिस पर शिक्षकों ने सरकार के प्रति आभार जताया था।

मुख्यमंत्री का दिनभर का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय रवाना होंगे और 11:30 से 2:00 बजे तक कैबिनेट बैठक में शामिल रहेंगे। इसके बाद वे 4:00 बजे नया रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। शाम 5:30 बजे से वे तेलीबांधा मरीन ड्राइव से घड़ी चौक तक “तिरंगा यात्रा” में हिस्सा लेंगे। शाम 6:35 बजे उनका वापसी का कार्यक्रम तय है।

भूपेश बघेल का बस्तर दौरा आज से शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से तीन दिवसीय बस्तर यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वे बस्तर, कोण्डागांव, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे दंतेश्वरी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे। यह दौरा हाल ही में हुए बड़े नक्सल ऑपरेशन के बाद राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

भाजपा की अहम कार्यशाला राजधानी में

महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित राज्यव्यापी आयोजनों की कड़ी में आज भाजपा की एक अहम कार्यशाला रायपुर के एकात्म परिसर में हो रही है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सभी जिला अध्यक्ष, कमेटियों के सदस्य और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आगामी आयोजन की रणनीति तय की जाएगी।

राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए 28 मई को इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के चयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस पद के लिए इंटरव्यू 28 मई को निर्धारित किया गया है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। सर्च कमेटी की अध्यक्षता एसीएस मनोज पिंगुआ कर रहे हैं।

आज रायपुर में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की धूम

  • ध्वजा महोत्सव: कुंथुनाथ जिनालय (फाफाडीह) में 25वां ध्वजा महोत्सव, सुबह 6 बजे से विविध कार्यक्रमों के साथ।

  • ब्राह्मण महासम्मेलन: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की बैठक, वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में शाम 5 बजे से।

  • धार्मिक प्रवचन: श्रीवर्धमान मंदिर, न्यू राजेन्द्र नगर में 'अशांत मन से शांत जीवन' विषय पर प्रवचन, सुबह 8:30 से 9:45 बजे तक।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By दैनिक जागरण

आज CG में सियासी और सामाजिक हलचल तेज़: कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा और कई अहम आयोजन

Raipur, CG

एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की अहम बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जा रही है, तो दूसरी ओर वे शाम को “तिरंगा यात्रा” में भाग लेकर जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर दौरे पर रवाना होंगे, वहीं भाजपा कार्यशाला और कई सामाजिक कार्यक्रम भी आज राजधानी में आयोजित हो रहे हैं।

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में सुबह 11:30 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रालय स्थित महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है। पिछली कैबिनेट बैठक में बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों के समायोजन का बड़ा निर्णय लिया गया था, जिस पर शिक्षकों ने सरकार के प्रति आभार जताया था।

मुख्यमंत्री का दिनभर का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय रवाना होंगे और 11:30 से 2:00 बजे तक कैबिनेट बैठक में शामिल रहेंगे। इसके बाद वे 4:00 बजे नया रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। शाम 5:30 बजे से वे तेलीबांधा मरीन ड्राइव से घड़ी चौक तक “तिरंगा यात्रा” में हिस्सा लेंगे। शाम 6:35 बजे उनका वापसी का कार्यक्रम तय है।

भूपेश बघेल का बस्तर दौरा आज से शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से तीन दिवसीय बस्तर यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वे बस्तर, कोण्डागांव, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे दंतेश्वरी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे। यह दौरा हाल ही में हुए बड़े नक्सल ऑपरेशन के बाद राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

भाजपा की अहम कार्यशाला राजधानी में

महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित राज्यव्यापी आयोजनों की कड़ी में आज भाजपा की एक अहम कार्यशाला रायपुर के एकात्म परिसर में हो रही है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सभी जिला अध्यक्ष, कमेटियों के सदस्य और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आगामी आयोजन की रणनीति तय की जाएगी।

राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए 28 मई को इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के चयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस पद के लिए इंटरव्यू 28 मई को निर्धारित किया गया है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। सर्च कमेटी की अध्यक्षता एसीएस मनोज पिंगुआ कर रहे हैं।

आज रायपुर में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की धूम

  • ध्वजा महोत्सव: कुंथुनाथ जिनालय (फाफाडीह) में 25वां ध्वजा महोत्सव, सुबह 6 बजे से विविध कार्यक्रमों के साथ।

  • ब्राह्मण महासम्मेलन: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की बैठक, वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में शाम 5 बजे से।

  • धार्मिक प्रवचन: श्रीवर्धमान मंदिर, न्यू राजेन्द्र नगर में 'अशांत मन से शांत जीवन' विषय पर प्रवचन, सुबह 8:30 से 9:45 बजे तक।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/today-political-and-social-stir-in-cg-fast-cabinet-meeting/article-20788

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.