बालाघाट में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से दो दोस्तों की मौके पर मौत, गांव लौटते समय हुआ हादसा

Balaghat, MP

On

जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक पर सवार दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी जीवनलीला समाप्त हो गई। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सोनेगांव-पिपरिया गांव के रहने वाले कमलेश और जितेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों कटंगी कस्बे से किसी निजी कार्य के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी पूरी क्षेत्र के पास यह दुर्घटना घटी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कटंगी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

समाज में सवाल: कब थमेगी रफ्तार की मार?

इस हादसे ने एक बार फिर से ट्रैफिक नियमों, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहन अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई केवल हादसे के बाद ही देखने को मिलती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By Nitin Trivedi

बालाघाट में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से दो दोस्तों की मौके पर मौत, गांव लौटते समय हुआ हादसा

Balaghat, MP

बाइक पर सवार दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी जीवनलीला समाप्त हो गई। घटना के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सोनेगांव-पिपरिया गांव के रहने वाले कमलेश और जितेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों कटंगी कस्बे से किसी निजी कार्य के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी पूरी क्षेत्र के पास यह दुर्घटना घटी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कटंगी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

समाज में सवाल: कब थमेगी रफ्तार की मार?

इस हादसे ने एक बार फिर से ट्रैफिक नियमों, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहन अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई केवल हादसे के बाद ही देखने को मिलती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-friends-died-on-the-spot-due-to-a-horrific/article-22165

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.