रायपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को चाकू मारकर मोबाइल लूटा, दो दोषियों को उम्रकैद की सजा

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन साल पुराने एक लूट के मामले में जिला न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

 इस घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था और उसका मोबाइल लूट लिया गया था।

घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है, जो 1 सितंबर 2022 की सुबह लगभग 4:45 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित युवक देवेंद्र साहू मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक्टिवा सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। एक ने कॉलर पकड़ा और दूसरे ने चाकू से वार किया। जब देवेंद्र ने चाकू रोकने की कोशिश की, तो उनकी हथेली गंभीर रूप से कट गई। हमले के बाद बदमाश उनका 13 हजार रुपए का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने की थी वारदात, पीड़ित ने दिखाई सूझबूझ
घायल होने के बावजूद देवेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए भागते हुए आरोपियों की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच कर शेख शब्बीर (24) और आशीष मिर्झा उर्फ लियॉन उर्फ बबलू (25) को गिरफ्तार किया। दोनों रायपुर निवासी हैं।

कोर्ट ने माना यह केवल चोट नहीं, सामाजिक भय का विषय है
सोमवार 4 अगस्त को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा की कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा,

"यह केवल शारीरिक चोट नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का विषय है। अगर एक आम नागरिक मॉर्निंग वॉक पर भी सुरक्षित नहीं है, तो यह भय का माहौल पैदा करता है। ऐसे मामलों में कठोर सजा दी जानी चाहिए।"

कोर्ट ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक पर ₹40,000 व दूसरे पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को चाकू मारकर मोबाइल लूटा, दो दोषियों को उम्रकैद की सजा

Raipur,C.G

 इस घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था और उसका मोबाइल लूट लिया गया था।

घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है, जो 1 सितंबर 2022 की सुबह लगभग 4:45 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित युवक देवेंद्र साहू मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक्टिवा सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। एक ने कॉलर पकड़ा और दूसरे ने चाकू से वार किया। जब देवेंद्र ने चाकू रोकने की कोशिश की, तो उनकी हथेली गंभीर रूप से कट गई। हमले के बाद बदमाश उनका 13 हजार रुपए का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने की थी वारदात, पीड़ित ने दिखाई सूझबूझ
घायल होने के बावजूद देवेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए भागते हुए आरोपियों की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच कर शेख शब्बीर (24) और आशीष मिर्झा उर्फ लियॉन उर्फ बबलू (25) को गिरफ्तार किया। दोनों रायपुर निवासी हैं।

कोर्ट ने माना यह केवल चोट नहीं, सामाजिक भय का विषय है
सोमवार 4 अगस्त को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा की कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा,

"यह केवल शारीरिक चोट नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का विषय है। अगर एक आम नागरिक मॉर्निंग वॉक पर भी सुरक्षित नहीं है, तो यह भय का माहौल पैदा करता है। ऐसे मामलों में कठोर सजा दी जानी चाहिए।"

कोर्ट ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और एक पर ₹40,000 व दूसरे पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-convicts-were-sentenced-to-life-imprisonment/article-29886

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.