कोरबा में हादसे की दो घटनाएं: एक की मौत, दूसरे में बाल-बाल बचे लोग

Korba, CG

जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। पहली घटना हसदेव थर्मल पावर स्टेशन (HTPS) में हुई, जहां एक 26 वर्षीय वेल्डर की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर मौत हो गई।

 दूसरी घटना शहर के सुभाष ब्लॉक में तेज रफ्तार कार के पिकअप और कॉलोनी की दीवार से टकराने की रही, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी नुकसान सामने आया।

कन्वेयर बेल्ट से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा

दर्री थाना क्षेत्र स्थित HTPS प्लांट में कार्यरत सूरज गोस्वामी नामक युवक की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरज पिछले डेढ़ साल से एमएस कंस्ट्रक्शन के तहत सीएसईबी प्लांट में वेल्डर का कार्य कर रहा था। मेंटेनेंस के दौरान वह कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ा था, जहां से लगभग 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लांट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। मृतक सूरज मध्यप्रदेश के कटनी का रहने वाला था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने 11 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसमें से 4 लाख रुपए मौके पर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दीवार टूटी, फिर लगी आग

दूसरी घटना शहर के सुभाष ब्लॉक स्थित पोस्ट ऑफिस के पास की है। निहारिका घंटाघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 04 QE 4323) ने एक खड़ी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के साथ-साथ पास की कॉलोनी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर मानिकपुर चौकी पहुंचाया। वहां कार से अचानक धुआं उठने लगा और इंजन में आग लग गई। गाड़ी में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल आए। आग बुझाने के लिए पास की दुकानों से करीब 30 बोतल पानी मंगवाया गया, लेकिन जब तक रेत डालकर आग पर काबू पाया गया, वाहन को काफी नुकसान हो चुका था।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन चालक एनएस कुमार के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई की है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में हादसे की दो घटनाएं: एक की मौत, दूसरे में बाल-बाल बचे लोग

Korba, CG

 दूसरी घटना शहर के सुभाष ब्लॉक में तेज रफ्तार कार के पिकअप और कॉलोनी की दीवार से टकराने की रही, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी नुकसान सामने आया।

कन्वेयर बेल्ट से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा

दर्री थाना क्षेत्र स्थित HTPS प्लांट में कार्यरत सूरज गोस्वामी नामक युवक की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरज पिछले डेढ़ साल से एमएस कंस्ट्रक्शन के तहत सीएसईबी प्लांट में वेल्डर का कार्य कर रहा था। मेंटेनेंस के दौरान वह कन्वेयर बेल्ट पर चढ़ा था, जहां से लगभग 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लांट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। मृतक सूरज मध्यप्रदेश के कटनी का रहने वाला था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने 11 लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसमें से 4 लाख रुपए मौके पर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दीवार टूटी, फिर लगी आग

दूसरी घटना शहर के सुभाष ब्लॉक स्थित पोस्ट ऑफिस के पास की है। निहारिका घंटाघर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 04 QE 4323) ने एक खड़ी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के साथ-साथ पास की कॉलोनी की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर मानिकपुर चौकी पहुंचाया। वहां कार से अचानक धुआं उठने लगा और इंजन में आग लग गई। गाड़ी में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल आए। आग बुझाने के लिए पास की दुकानों से करीब 30 बोतल पानी मंगवाया गया, लेकिन जब तक रेत डालकर आग पर काबू पाया गया, वाहन को काफी नुकसान हो चुका था।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने वाहन चालक एनएस कुमार के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई की है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/two-incidents-of-accident-in-korba-one-died-and-people/article-29892

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.