अशोकनगर में डूबती कार से तीन लोगों का रेस्क्यू: लगातार बारिश से सड़कों पर जलभराव, कजराई पुल पर 3 फीट पानी

Ashoknagar, MP

जिले में रविवार को मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पिपरई क्षेत्र के देसाईखेड़ा गांव में जलभराव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और पानी में डूबने लगी।

कार में सवार तीन लोगों की जान खतरे में थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली जानलेवा घटना

घटना के समय बारिश लगातार जारी थी और सड़क पर पानी का बहाव तेज था। कार जैसे ही गड्ढे में फंसी, लोग मौके पर दौड़े और बिना समय गंवाए तीनों यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने कार को भी खींचकर बाहर निकाला।

कजराई पुल डूबा, यातायात पूरी तरह बंद

बारिश के कारण अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर स्थित कजराई पुल पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की तलाश करनी पड़ी। वहीं, सावन गांव की पुलिया पर भी पानी बहने से राजपुर-अशोकनगर मार्ग कट गया है।

राजघाट बांध के चार गेट खोले, 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

चंदेरी क्षेत्र में स्थित राजघाट बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण दोपहर में इसके चार गेट खोल दिए गए। वर्तमान में लगभग 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के खुलने से निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

तालाब और बाजारों में भी भरा पानी

अमाही का तालाब भर जाने के बाद शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। बारिश का असर सब्जी मंडी पर भी देखा गया, जहां जलभराव के कारण व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में डूबती कार से तीन लोगों का रेस्क्यू: लगातार बारिश से सड़कों पर जलभराव, कजराई पुल पर 3 फीट पानी

Ashoknagar, MP

कार में सवार तीन लोगों की जान खतरे में थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली जानलेवा घटना

घटना के समय बारिश लगातार जारी थी और सड़क पर पानी का बहाव तेज था। कार जैसे ही गड्ढे में फंसी, लोग मौके पर दौड़े और बिना समय गंवाए तीनों यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने कार को भी खींचकर बाहर निकाला।

कजराई पुल डूबा, यातायात पूरी तरह बंद

बारिश के कारण अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर स्थित कजराई पुल पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की तलाश करनी पड़ी। वहीं, सावन गांव की पुलिया पर भी पानी बहने से राजपुर-अशोकनगर मार्ग कट गया है।

राजघाट बांध के चार गेट खोले, 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

चंदेरी क्षेत्र में स्थित राजघाट बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण दोपहर में इसके चार गेट खोल दिए गए। वर्तमान में लगभग 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के खुलने से निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

तालाब और बाजारों में भी भरा पानी

अमाही का तालाब भर जाने के बाद शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। बारिश का असर सब्जी मंडी पर भी देखा गया, जहां जलभराव के कारण व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/3-feet-water-on-the-roads-kajrai-bridge-due-to/article-27532

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.