बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के 10 साल, 8 मार्च तक होंगे कार्यक्रम, इस योजना के बारे में जानिए सबकुछ

BHOPAL, MP

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल पूरे होने के जश्न में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए), विश्व बैंक और जर्मन एजेंसी फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जीआईजेड) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी विज्ञान भवन के कार्यक्रम में भाग लेंगे.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस साल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यानीयोजना की 10वीं वर्षगांठ  मनाई जा रही है. इस 10वीं वर्षगांठ का जश्न 22 जनवरी 2025 से 8 मार्च 2025 तक चलेगा, जिसका समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 22 जनवरी को उद्घाटन समारोह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ ही मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पोर्टल का भी शुभारंभ किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की सशक्त वाहिनी पर एक फिल्म का भी प्रदर्शन होगा. इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तर पर सभी अधिकारी-कर्मचारी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे.

MP में होंगे ये कार्यक्रम

प्रदेश में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं की दसवीं वर्षगांठ पर 22 जनवरी से 8 मार्च 2025 तक सभी जिलों में विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान पहले सप्ताह में 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता, सैनिटरी पैड का वितरण, स्कूलों और कॉलेजों में सेनिटरी पैड मशीन की स्थापना, जेंडर सेन्सिटाइजेशन, गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पर आम नागरिकों को जागरूक किया जायेगा.

दूसरे सप्ताह में वन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण, महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक और साइकिल रैली आदि का आयोजन होगा. तीसरे सप्ताह में स्कूल में बालिकाओं को प्रवेश दिलाने के लिए नामांकन अभियान चलाया जाएगा.

इसके अलावा आकांक्षी जिलों में सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना के तहत किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान एवं नामांकन अभियान का आयोजन होगा. इसी प्रकार चौथे, पांचवे और छठवें सप्ताह में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय कर महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पालाइन 1098 का प्रचार एवं जागरूकता, जिला अधिकारियों, केन्द्रीय कार्यालयों एवं महिला थानों पर बालिकाओं का भ्रमण तथा महिलाओं पर केन्द्रित कानून और भारतीय न्याय संहिता में महिला केन्द्रित प्रावधानों पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. साथ ही जिला स्तर पर 2023-24 के मेरिट सूची में प्रथम से दसवें स्थान तक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान किया जायेगा.

कब शुरु हुई थी ये योजना? Beti Bachao Beti Padhao Launch Date

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा के पानीपत में भारत में लिंग असंतुलन और घटते बाल लिंग अनुपात को खत्म करने के लिए शुरू किया गया था. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान लिंग असंतुलन और घटते बाल लिंग अनुपात की चिंताजनक स्थितियों के जवाब में शुरू किया गया था, जो अपने नीतिगत पहल से राष्ट्रीय आंदोलन में बदल गया.

इस योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

  • लिंग आधारित चयन पर रोकथाम.
  • बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना.
  • बालिकाओं के लिये शिक्षा की उचित व्यवस्था तथा उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना.
  • बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना.

अब तक क्या काम हुए? Beti Bachao Beti Padhao : Achievements and Progress

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने और बालिकाओं के महत्व को समझने तथा उनके अधिकारों और अवसरों को सुनिश्चित करने की दिशा में सांस्कृतिक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए सरकारी एजेंसियों, सिविल सोसायटी, मीडिया और जनता को संगठित किया है.

इसकी प्रमुख उपलब्धियों में जन्म के समय राष्ट्रीय लिंग अनुपात (एसआरबी) जो 2014-15 में 918 था, वह 2023-24 में सुधर कर 930 हो गया. माध्यमिक स्तर पर लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 2014-15 में 75.51 प्रतिशत था, जो 2023-24 में सुधर कर 78 प्रतिशत हो गया. संस्थागत प्रसव 61 प्रतिशत से बढ़कर 97.3 प्रतिशत  तक पहुंचा और पहली तिमाही में प्रसवपूर्व देखभाल पंजीकरण 61 प्रतिशत से बढ़कर 80.5 प्रतिशत तक पहुंचा, जो उल्लेखनीय सुधार में शामिल है.

पिछले कुछ वर्षों में बीबीबीपी ने महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाले यशस्विनी बाइक अभियान, कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव , जिसके तहत स्कूल न जाने वाली 100,000 से अधिक लड़कियों का फिर से नामांकन हुआ तथा डोरी टीवी शो के साथ सहयोग करके बालिकाओं को छोड़े जाने के बारे में जागरुकता बढ़ाने जैसी प्रभावशाली पहल की है. अन्य उल्लेखनीय कार्यक्रमों में कौशल पर राष्ट्रीय सम्मेलन: बेटियां बनें कुशल , शामिल है, जिसमें कार्यबल भागीदारी पर जोर दिया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/67904fa9340d3/article-8198

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.