ग्वालियर में ईंटों के 1100 रुपए के विवाद ने ली जान, स्कूल संचालक पर फायरिंग का आरोप

Gwalior, MP

On

ग्वालियर में एक मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जब मात्र 100 ईंटों के 1100 रुपए के लेन-देन को लेकर निजी स्कूल संचालक ने ठेकेदार पर गोली चला दी। यह घटना गुरुवार रात महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम इलाके में घटी, जिसमें 27 वर्षीय ठेकेदार छत्रपाल लोधी की गोली लगने से मौत हो गई।

छत्रपाल लोधी, जो बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का कार्य करते थे, को पेट में गोली लगते ही स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक बृजेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।

100 ईंटों के 1100 रुपए का विवाद 10 दिन पुराना

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले छत्रपाल ने मदर टच स्कूल के संचालक बृजेन्द्र को ईंटें सप्लाई की थीं, जिसका भुगतान रोक दिया गया था। स्कूल संचालक का दावा था कि ईंटें टूट-फूट वाली थीं, इसलिए वे भुगतान से इनकार कर रहे थे, जबकि ठेकेदार का कहना था कि नुकसान के बदले अतिरिक्त ईंटें भेज दी गई थीं और बाकी रकम मिलनी चाहिए।

लगातार बातचीत विवाद में बदलने के बाद गुरुवार की रात बृजेन्द्र ने छत्रपाल को बुलाकर मामले को और भड़का दिया। विवाद के दौरान गोली चलने से छत्रपाल घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

परिवार और स्थानीय लोगों में रोष, चक्का जाम किया

मृतक के परिवार और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने गोला मंदिर चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा।

मृतक की परिवारिक स्थिति

छत्रपाल की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के अनुसार, वह मेहनती और परिवार का इकलौता सहारा था। कुछ पैसों के विवाद ने उसकी जान ले ली, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

ग्वालियर में ईंटों के 1100 रुपए के विवाद ने ली जान, स्कूल संचालक पर फायरिंग का आरोप

Gwalior, MP

छत्रपाल लोधी, जो बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का कार्य करते थे, को पेट में गोली लगते ही स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक बृजेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया है।

100 ईंटों के 1100 रुपए का विवाद 10 दिन पुराना

जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले छत्रपाल ने मदर टच स्कूल के संचालक बृजेन्द्र को ईंटें सप्लाई की थीं, जिसका भुगतान रोक दिया गया था। स्कूल संचालक का दावा था कि ईंटें टूट-फूट वाली थीं, इसलिए वे भुगतान से इनकार कर रहे थे, जबकि ठेकेदार का कहना था कि नुकसान के बदले अतिरिक्त ईंटें भेज दी गई थीं और बाकी रकम मिलनी चाहिए।

लगातार बातचीत विवाद में बदलने के बाद गुरुवार की रात बृजेन्द्र ने छत्रपाल को बुलाकर मामले को और भड़का दिया। विवाद के दौरान गोली चलने से छत्रपाल घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

परिवार और स्थानीय लोगों में रोष, चक्का जाम किया

मृतक के परिवार और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने गोला मंदिर चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा।

मृतक की परिवारिक स्थिति

छत्रपाल की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के अनुसार, वह मेहनती और परिवार का इकलौता सहारा था। कुछ पैसों के विवाद ने उसकी जान ले ली, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-dispute-of-rs-1100-of-bricks-in-gwalior-accused/article-21099

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.