कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ में मची अफरा-तफरी, दबने से दो की मौत

Sehore, MP

कुबेरेश्वर धाम, जो प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कर्मभूमि है, वहां मंगलवार को कांवड़ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बड़ा हादसा हो गया।

 दर्शन के लिए आई भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस अफरा-तफरी में तीन श्रद्धालु ज़मीन पर गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर ही दम घुटने और दबने से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कांवड़ यात्रा से पहले उमड़ी भीड़, व्यवस्था ध्वस्त

6 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर लाखों श्रद्धालु एक दिन पहले ही कुबेरेश्वर धाम पहुंचने लगे थे। आयोजकों ने 4,000 लोगों के लिए भोजन और ठहराव की व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन मंगलवार को अनुमान से कई गुना अधिक श्रद्धालु पहुंच गए। नतीजतन भंडारे, शेड, और दर्शन स्थलों पर भीड़ अनियंत्रित हो गई।

घटनास्थल से तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया, और एक का इलाज जारी है।

प्रशासनिक चूक या अनदेखी?

हालांकि प्रशासन ने दावा किया था कि 5 अगस्त रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया जाएगा, लेकिन हादसे के वक्त तक न तो यह योजना प्रभावी थी, न ही पर्याप्त फोर्स मौके पर मौजूद था।

एसपी दीपक शुक्ला ने भीड़ नियंत्रण के लिए खास इंतजामों की बात कही थी। अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह द्वारा एसडीएम तन्नय वर्मा को कार्यक्रम का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था, लेकिन हादसे के समय जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

सवालों के घेरे में व्यवस्था

अब सवाल उठ रहा है कि जब प्रशासन और आयोजकों को श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान था, तो आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और फोर्स क्यों तैनात नहीं थी?

कई श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्रद्धा की यह भीड़ हर साल बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्थाएं आज भी वहीं की वहीं हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ में मची अफरा-तफरी, दबने से दो की मौत

Sehore, MP

 दर्शन के लिए आई भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस अफरा-तफरी में तीन श्रद्धालु ज़मीन पर गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर ही दम घुटने और दबने से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कांवड़ यात्रा से पहले उमड़ी भीड़, व्यवस्था ध्वस्त

6 अगस्त को आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर लाखों श्रद्धालु एक दिन पहले ही कुबेरेश्वर धाम पहुंचने लगे थे। आयोजकों ने 4,000 लोगों के लिए भोजन और ठहराव की व्यवस्थाएं की थीं, लेकिन मंगलवार को अनुमान से कई गुना अधिक श्रद्धालु पहुंच गए। नतीजतन भंडारे, शेड, और दर्शन स्थलों पर भीड़ अनियंत्रित हो गई।

घटनास्थल से तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित किया, और एक का इलाज जारी है।

प्रशासनिक चूक या अनदेखी?

हालांकि प्रशासन ने दावा किया था कि 5 अगस्त रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया जाएगा, लेकिन हादसे के वक्त तक न तो यह योजना प्रभावी थी, न ही पर्याप्त फोर्स मौके पर मौजूद था।

एसपी दीपक शुक्ला ने भीड़ नियंत्रण के लिए खास इंतजामों की बात कही थी। अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह द्वारा एसडीएम तन्नय वर्मा को कार्यक्रम का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था, लेकिन हादसे के समय जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

सवालों के घेरे में व्यवस्था

अब सवाल उठ रहा है कि जब प्रशासन और आयोजकों को श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान था, तो आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और फोर्स क्यों तैनात नहीं थी?

कई श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्रद्धा की यह भीड़ हर साल बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्थाएं आज भी वहीं की वहीं हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/after-the-theft-the-absconding-neighbor-was-blown-away-from/article-29880

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.